युवराज के रिटायरमेंट पर अनुष्का शर्मा ने लिखी भावुक कर देने वाली बात, तो युवी ने कर दी खिंचाई

अनुष्का शर्मा ने स्टार बल्लेबाज को योद्धा बताया, उन्होने स्टाइलिश क्रिकेटर को सभी यादों के लिये धन्यवाद भी कहा।

अनुष्का शर्मा ने स्टार बल्लेबाज को योद्धा बताया, उन्होने स्टाइलिश क्रिकेटर को सभी यादों के लिये धन्यवाद भी कहा।

टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज और दो विश्वकप (एक आईसीसी और एक टी-20) के हीरो रहे युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी, मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए युवी ने इस बात का ऐलान किया, युवराज ने भारतीय टीम के लिये कई ऐसी पारियां खेली, जो क्रिकेट फैंस कभी नहीं भूल सकते, इन सब खबरों के बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने युवी के लिये खास बात लिखी है।

अनुष्का ने लिखी खास बात
अनुष्का शर्मा ने स्टार बल्लेबाज को योद्धा बताया, उन्होने स्टाइलिश क्रिकेटर को सभी यादों के लिये धन्यवाद भी कहा, उन्होने ट्विटर पर लिखा, युवी आप एक योद्धा और लोगों के लिये प्रेरणा हैं,
एक्ट्रेस ने उन्हें अगली पारी के लिये शुभकामनाएं भी दी है। अनुष्का के इस पोस्ट पर युवराज ने रिप्लाई भी किया है, उन्होने कमेंट करते हुए लिखा, थैंक्यू रोजी भाभी, ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहे।

इसी नाम से युवी बुलाते हैं
आपको बता दें कि युवराज सिंह और विराट कोहली के बीच काफी अच्छी दोस्ती है, दोनों अकसर एक साथ मस्ती करते भी दिखते हैं,
युवी की शादी में विराट और अनुष्का ने जमकर ठुमके लगाये थे, तो अनुष्का के जन्मदिन पर युवी ने उन्हें रोजी भाभी कहकर ही बधाई दी थी, बताया जाता है कि युवी अकसर एक्ट्रेस को इसी नाम से बुलाते हैं।

अनुपम ने लिखा दिल जीत लेने वाली बात
दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने युवी के संन्यास की घोषणा पर लिखा, युवराज आपने दुनिया भर के भारतीयों को ना सिर्फ एक महान बल्लेबाज के तौर पर बल्कि एक ऐसे व्यक्ति के रुप में भी प्रेरित किया है,
जो सिर्फ विजेता रहा है, आप जैसे लोग कभी रिटायर नहीं होते, हम हमेशा आपकी ताकत और साहस का सराहना करेंगे।

नेपा धूपिया ने भी किया ट्वीट
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने लिखा, कि जब भी मुझसे ये सवाल पूछा जाएगा, कि आपका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है, तो युवी हमेशा आपका ही नाम लूंगी, और ये कभी बदलने वाला नहीं है,
युवराज आपको हमेशा याद किया जाएगा, आपको बता दें कि नेहा ने युवराज के बचपन के दोस्त अंगद बेदी से शादी की है।