मास्टरस्ट्रोक की तैयारी में केजरीवाल, महिलाओं के जरिये सत्ता हासिल करने की कोशिश

दिल्ली सरकार ने डीएमआरसी से जल्द प्रस्ताव लाने के लिये कहा है, इसके साथ ही इस योजना को किस तरह से लागू किया जा सकता है, इस पर भी बात की जा रही है।

दिल्ली सरकार ने डीएमआरसी से जल्द प्रस्ताव लाने के लिये कहा है, इसके साथ ही इस योजना को किस  तरह से लागू किया जा सकता है, इस पर भी बात की जा रही है।

लोकसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद अब आम आदमी पार्टी अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है, चुनाव से पहले ही केजरीवाल मास्टरस्ट्रोक की  तैयारी में हैं, दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री महिलाओं के लिये बंपर ऑफर लेकर आने वाले हैं, बिजली हाफ और पानी माफ का नारा देकर दिल्ली के सिंहासन तक पहुंचने वाले केजरीवाल अब महिलाओं के लिये एक और चीज माफ करने की तैयारी कर रहे हैं।

मुफ्त यात्रा 
दरअसल दिल्ली सरकार महिलाओं को मेट्रो और डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा कराने की योजना तैयार कर रही हैं, यानी आने वाले दिनों में दिल्ली की महिलाओं और लड़कियों को बसों और मेट्रो में यात्रा करने के लिये टिकट नहीं लेना होगा,
इतना ही नहीं दावा ये भी किया जा रहा है कि अगर केजरीवाल के इस योजना में कोई परेशानी खड़ी नहीं हुई, तो आने वाले 6 महीनों में दिल्ली में इसे लागू भी कर स दिया जाएगा, इस पर काम शुरु हो चुका है।

डीएमआरसी से प्रस्ताव 
दिल्ली सरकार ने डीएमआरसी से जल्द प्रस्ताव लाने के लिये कहा है, इसके साथ ही इस योजना को किस तरह से लागू किया जा सकता है, इस पर भी बात की जा रही है,
इसमें ये देखा जाएगा कि महिलाएं किस तरह फ्री सुविधा का लाभ उठा सकती हैं, महिलाओं के लिये सरकार बस पास की तरह कोई पास मुहैया कराएगी, या दूसरे विकल्प पर भी विचार करेगी।

सरकार पर बोझ
हालांकि इसे लागू करने से दिल्ली सरकार पर हर साल 12 सौ करोड़ रुपये का बोझ बढेगा, दिल्ली सरकार इस  योजना को डीटीसी और मेट्रो दोनों जगह एक साथ लागू करवाना चाहती है,
जहां एक ओर ये योजना डीटीसी और क्लस्टर बस में लागू करना आसान हो रहा है, वहीं मेट्रो में इसे लागू करना सुरक्षा के मद्देनजर थोड़ा मुश्किल है, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत  ने दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों के साथ इस योजना पर चर्चा की है।