बीजेपी नेता राजनाथ सिंह सूर्य का निधन, परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया समेत कई लोग राजनाथ सिंह सूर्य के आवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।

सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया समेत कई  लोग राजनाथ सिंह सूर्य के आवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।

बीजेपी नेता और राज्यसभा सदस्य रहे वरिष्ठ पत्रकार राजनाथ सिंह सूर्य का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया, 84 साल की उम्र में उन्होने आखिरी सांस ली, उनके निधन की खबर मिलने के बाद बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ उनके आवास पर पहुंचे, और परिजनों को ढांढस बंधाया ।

सीएम योगी भी पहुंचे 
सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया समेत कई  लोग राजनाथ सिंह सूर्य के आवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।
आपको बता दें कि बीजेपी नेता ने अपनी मौत से पहले ही अपने पार्थिव शरीर का दान कर दिया था, अब उनका शरीर किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ को सौंप दिया जाएगा।

लेखनी के लिये मशहूर
वरिष्ठ पत्रकार राजनाथ सिंह का जन्म 03 मई 1937  को अयोध्या ते जनवौरा में एक किसान परिवार में हुआ था, स्कूली दिनों में ही वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गये थे,
उन्होने गोरखपुर विश्वविद्यालय से साल 1960 में एमए किया था, जिसके बाद तत्कालीन प्रांत प्रचारक भाउराव देवरस की प्रेरणा से संघ के प्रचारक बन गये।

राजनीति और पत्रकारिता 
राजनाथ सिंह सूर्य अपने धारदार लेखनी के लिये जाने जाते थे, साथ ही राजनीतिक सोच और वैचारिक स्पष्टता की वजह से जल्द ही पॉपुलर हो गये थे,
उनका जाना बीजेपी और समाज के लिये एक नुकसान है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जाहिर किया है।