मैच के टिकट-पास मांगने वालों पर विराट कोहली का मजेदार जवाब, वीडियो मचा रहा धूम
विराट ने अपने जवाब में कहा कि अगर आप किसी एक को पास दे दें, तो फिर बात फैल जाती है, फिर इसे दो या तीन या चार होने में देर नहीं लगती
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
विराट ने अपने जवाब में कहा कि अगर आप किसी एक को पास दे दें, तो फिर बात फैल जाती है, फिर इसे दो या तीन या चार होने में देर नहीं लगती।
भारत और पाक के बीच आज हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है, ये मुकाबला दो चिर प्रतिद्वंदी देशों के बीच हो रहा है, इसलिये दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजर इस मुकाबले पर है। बड़ी संख्या में भारतीय दर्शक टीम इंडिया का हौसला अफजाई के लिये इंग्लैंड पहुंचे हैं, इस बीच विराट कोहली ने भारत-पाक मुकाबले से पहले एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित किया, जिसमें एक पत्रकार ने विराट से मजेदार सवाल पूछ लिया, पत्रकार ने पूछा कि वो मैच का टिकट और पास मांगने वालों से कैसे निपटते हैं, इस पर विराट ने भी मजेदार जवाब दिया।वीडियो वायरल
विराट कोहली के जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कह रहे हैं, कि जब आप इस स्तर के टूर्नामेंट में खेलने आते हैं,
तो आपको पहले ही लोगों को मना कर देना चाहिये, विराट ने कहा कि उनके दोस्तों ने भी उनसे पूछा था कि क्या हम आ जाएं, तो मैंने उनसे बोल दिया, मुझे मत पूछो, अगर आना चाहते हो, तो जरुर आओ, वर्ना सबके घर पर अच्छी टीवी है, वही बैठकर देखो।
बात फैल जाती है
विराट ने अपने जवाब में कहा कि अगर आप किसी एक को पास दे दें, तो फिर बात फैल जाती है, फिर इसे दो या तीन या चार होने में देर नहीं लगती,
कप्तान ने कहा कि खिलाड़ियों को सीमित पास मिलते हैं, यदि परिवार के लोग मैच देखने आ रहे हैं, तो फिर उसी में उन्हें भी एडजस्ट करना होता है, विराट ने कहा कि मेरी कोशिश रहती है, कि ज्यादा लोग पास ना मांगे, बीसीसीआई ने इस बातचीत के वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
हमारे लिये सिर्फ एक मैच
वहीं भारत-पाक मुकाबले पर विराट कोहली ने कहा कि इस मैच को लेकर लोगों के जूनून के बारे में हमें पता है, लेकिन हमारे लिये ये सिर्फ एक मैच है,
जो निश्चित समय पर शुरु होगा और निश्चित समय पर खत्म होगा, आप अच्छा प्रदर्शन करे या ना करें ये जिंदगी भर चलने वाला नहीं है, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें
Looking for passes for the Ind-Pak clash? @imVkohli has a special message for you guys 😁😁👌👌 #TeamIndia #CWC19 #INDvPAK pic.twitter.com/Ffahfp90Wz— BCCI (@BCCI) June 15, 2019


