पद्मश्री सम्मान से सम्मानित दिग्गज एक्टर का निधन, पीएम मोदी ने इन शब्दों से दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिनयार के निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा कि पद्मश्री दिनयार कांट्रेक्टर खास थे, क्योंकि उन्होने बहुत सारी खुशियां फैलाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिनयार के निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा कि पद्मश्री दिनयार कांट्रेक्टर खास थे, क्योंकि उन्होने बहुत सारी खुशियां फैलाई।

बॉलीवुड एक्टर दिनयार कॉन्ट्रेक्टर का आज निधन हो गया, दिनयार 79 साल के थे, पिछले कुछ दिनों से वो बीमारी से जूझ रहे थे, कई सुपरहिट फिल्मों में उन्होने अभिनय किया, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिनयार का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली स्थित प्रेयर हॉल में दोपहर साढे तीन बजे किया जाएगा, आपको बता दें दिनयार कांट्रेक्टर खिलाड़ी, दरार, बादशाह, बाजीगर और 36 चाइना टाउन जैसी फिल्मों में नजर आये थे।

कई टीवी शो में किया काम
दिनयार छोटे पर्दे के पॉपुलर सितारों में से एक थे, उन्होने कई चर्चित टीवी शो में काम किया, दिनयार की अभिनय करियर की बात करें,
तो उन्होने अपने करियर की शुरुआत बतौर थियेटर ऑर्टिस्ट की थी, वो गुजराती और हिंदी प्ले में ज्यादा काम करते थे, इसी साल उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

पीएम ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिनयार के निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा कि पद्मश्री दिनयार कांट्रेक्टर खास थे, क्योंकि उन्होने बहुत सारी खुशियां फैलाई,
उनके बहुमुखी अभिनय ने कई चेहरों पर मुस्कान ला दी, फिर चाहे रंगमंच हो, या टेलीविजन हो, या फिर फिल्में, उन्होने सभी माध्यमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उनके निधन से दुखी हूं, मेरे विचार उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ है।

स्मृति ने भी किया ट्वीट
केन्द्रीय मंत्री और पूर्व टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने भी ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं जाहिर की, उन्होने लिखा, वह जहां भी गये, उन्होने हंसी फूंक दी,

उन्होने अपनी बुद्धि और आकर्षण के साथ स्क्रीन और हमारे जीवन को प्रभावित किया, हम आपकी उपस्थिति को याद करेंगे दीनार भाई, ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे, पद्मश्री दिनयार कांट्रेक्टर।