संन्यास पर क्रिस गेल का बड़ा बयान, बता दिया पूरा प्लान

क्रिस गेल ने टीम इंडिया से मुकाबले से पहले कहा कि अभी ये खत्म नहीं हुआ है, मुझे कुछ और मैच खेलने हैं, शायद मैं एक और सीरीज खेल सकता हूं

क्रिस गेल ने टीम इंडिया से मुकाबले से पहले कहा कि अभी ये खत्म नहीं हुआ है, मुझे कुछ और मैच खेलने हैं, शायद मैं एक और सीरीज खेल सकता हूं।

वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपने रिटायरमेंट प्लान बदल लिया है, दरअसल उन्होने पहले कहा था कि विश्वकप के बाद वो इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे,  लेकिन अब उन्होने कहा है कि वो विश्वकप के बाद अगस्त- सितंबर में भारत के खिलाफ होने वाले सीरीज में भी खेलेंगे, इसके बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। 39 वर्षीय गेल ने पिछले महीने कहा था कि मौजूदा विश्वकप के बाद वो इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।

एक और सीरीज खेल सकता हूं 
क्रिस गेल ने टीम इंडिया से मुकाबले से पहले कहा कि अभी ये खत्म नहीं हुआ है, मुझे कुछ और मैच खेलने हैं, शायद मैं एक और सीरीज खेल सकता हूं,
मेरी योजना विश्वकप के बाद सन्यास लेने की थी, लेकिन मैं टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेल सकता हूं, शायद मैं निश्चित रुप से भारतीय टीम के खिलाफ वनडे सीरीज खेलूंगा, टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं रहूंगा। विश्वकप के बाद मेरी यही प्लानिंग है।

मैनेजर ने भी की पुष्टि 
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मीडिया मैनेजर फिलिप स्पूनर ने भी इस बात की पुष्टि की है, कि गेल अगस्त में होने वाले सीरीज में टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगे,
स्पूनर ने कहा कि हां गेल अपनी अंतिम सीरीज टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगे, बताया जा रहा है कि गेल की मौजूदगी से सीरीज में दर्शकों की रुचि बढ जाएगी, इसलिये उनसे कहा जा रहा है कि इस सीरीज के बाद संन्यास लें।

विश्वकप में बड़ी पारी के लिये तरस रहे
क्रिस गेल इस विश्वकप में अपनी प्रतिष्ठा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं, उन्होने 6 मैचों में 38.80 के औसत से 194 रन बनाये है, इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी निकले हैं,
उनका सर्वोच्च स्कोर 87 रन है, जो उन्होने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था।

अंतरराष्ट्रीय करियर
अगर गेल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की बात करें, तो उन्होने 103 टेस्ट मैचों में 42.19 के औसत से 7215 रन, 294 वनडे में 10345 रन, और 58 टी-20 मैचों में 1627 रन बनाये हैं।
भारतीय टीम विश्वकप के बाद वेस्ट इंडीज के दौरे पर जाएगी, जहां तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है।