मोदी से मिलने संसद पहुंचे केजरीवाल, पढिये किस मुद्दे पर हुई खास बात

सीएम ने बताया कि उन्होने प्रधानमंत्री से मुलाकात में कई मुद्दों को लेकर खुलकर बात की, उन्होने मोदी को मेट्रो में फ्री राइड प्लान के बारे में बताया

सीएम ने बताया कि उन्होने प्रधानमंत्री से मुलाकात में कई मुद्दों को लेकर खुलकर बात की, उन्होने मोदी को मेट्रो में फ्री राइड प्लान के बारे में बताया।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से संसद जाकर मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि ये एक औपचारिक मुलाकात थी, केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकसभा चुनाव में मिली बंपर जीत पर बधाई दी है, इसके साथ ही उन्होने दिल्ली में पीएम को मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल देखने का न्योता भी दिया है।

पानी की समस्या के बारे में बताया 
अरविन्द केजरीवाल ने ट्विटकर पर इस बात की जानकारी दी है, उन्होने लिखा है कि पीएम मोदी को पानी की समस्या के बारे में भी बताया, उन्होने कहा कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है।

इसलिये जरुरी है कि केन्द्र और दिल्ली सरकार मिलकर काम करें।

मेट्रो राइड से आयुष्मान भारत तक
सीएम ने बताया कि उन्होने प्रधानमंत्री से मुलाकात में कई मुद्दों को लेकर खुलकर बात की, उन्होने मोदी को मेट्रो में फ्री राइड प्लान के बारे में बताया,
साथ ही केन्द्र सरकार की योजना आयुष्मान भारत के बारे में भी बात की, उन्होने कहा कि दिल्ली में पॉलीक्लीनिक्स भी बहुत अच्छे बने हैं, ऐसे में आयुष्मान भारत कहीं और के लिये अच्छी योजना हो सकती है, दिल्ली में पहले से योजना चल रही है, इसलिये इसे यहां लागू करना ठीक नहीं होगा।

मीटिंग में नहीं पहुंचे
आपको बता दें कि केजरीवाल-मोदी  मुलाकात  की इसलिये भी ज्यादा सुगबुगाहट हो रही है, क्योंकि इसी सप्ताह बुधवार को पीएम मोदी ने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई थी,
जिसमें  40 दलों को न्योता भेजा गया था, लेकिन केजरीवाल इसमें शामिल नहीं हुए, आम आदमी पार्टी की ओर से प्रवक्ता राघव चड्ढा पहुंचे थे, उन्होने पार्टी की बात इस बैठक में रखी।