हकीकत जान हैरान रह गये मंत्री, नीतीश ने बदला था विभाग, तमतमाये पहुंचे थे सीएम आवास
विभाग बदले जाने से नाराज मंत्री विनोद कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिये समय मांगा, समय मिला तो मंगलवार सुबह मंत्री महोदय सीएम से मिलने पहुंचे।
विभाग बदले जाने से नाराज मंत्री विनोद कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिये समय मांगा, समय मिला तो मंगलवार सुबह मंत्री महोदय सीएम से मिलने पहुंचे।
रविवार को नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद अपना विभाग बदले जाने से नाराज मंत्री विनोद कुमार आज सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे, बीजेपी कोटे से मंत्री विनोद कुमार सिंह के पास पहले खनन एवं भूतत्व का जिम्मा था, लेकिन इस बार नीतीश ने कैबिनेट फेर बदल के बाद उनका विभाग बदलते हुए अति पिछड़ा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी उन्हें दी है और खनन वापस ले लिया है।नाराज मंत्री
विभाग बदले जाने से नाराज मंत्री विनोद कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिये समय मांगा, समय मिला तो मंगलवार सुबह मंत्री महोदय सीएम से मिलने पहुंचे,
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्री जी को लग रहा था कि सीएम ने विशेषाधिकार का इस्तेमाल करते हुए उनका विभाग बदल दिया है। लेकिन नीतीश से मुलाकात के बाद उन्हें असलियत कुछ और ही पता चला।
बीजेपी नेतृत्व की सहमति से बदला विभाग
दरअसल मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मंत्री को हकीकत मालूम हुआ, उन्हें बताया गया कि उनके विभाग में किया जा रहा बदलाव बीजेपी नेतृत्व की सहमति से किया गया है,
उनकी पार्टी ने ही ये तय किया था, कि विनोद कुमार सिंह के बजाय बृजकिशोर बिंद को खनन विभाग का जिम्मा सौंपा जाए।
बेरंग लौटे मंत्री
हकीकत जानने के बाद बीजेपी नेता विनोद कुमार सिंह बेरंग ही सीएम आवास से वापस लौट गये, इसके साथ ही उन्होने तुरंत ऐलान किया, कि वो अति पिछड़ा कल्याण विभाग का पदभार संभालेंगे,
आपको बता दें कि इन दिनों बिहार एनडीए में बीजेपी और जदयू के बीच मनमुटाव की खबंरें सामने आ रही है। नीतीश की पार्टी मोदी सरकार में शामिल नहीं हुई है।


