13 साल पहले जिस मुलायम की वजह से सबके सामने रोये थे योगी, आज सेहत का हाल-चाल पूछने पहुंचे, वीडिये
करीब 13 साल पहले यूपी में मुलायम सिंह यादव की सरकार थी, पूर्वांचल में कई जगहों पर सांप्रदायिक हिंसा फैली थी, जिसका जिक्र योगी ने संसद में किया था
करीब 13 साल पहले यूपी में मुलायम सिंह यादव की सरकार थी, पूर्वांचल में कई जगहों पर सांप्रदायिक हिंसा फैली थी, जिसका जिक्र योगी ने संसद में किया था।
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दो धुर विरोधी पार्टियों के नेता एक साथ बैठे दिख रहे हैं, यूपी के मौजूदा सीएम दो पूर्व सीएम के साथ बैठे दिख रहे हैं, बताया जा रहा है कि सीएम योगी मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब होने पर उनका हाल-चाल जानने पहुंचे थे, लोकसभा चुनाव के दौरान इन दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर हमले किये थे, योगी आदित्यनाथ ने तो गोरखपुर की एक रैली में अखिलेश को टोंटी चोर तक कह दिया था।योगी ने किया था कटाक्ष
एक रैली में कटाक्ष करते हुए योगी ने कहा था कि ये लोग अपना मकान और जमीन सरकारी पैसे से बनाते थे, बाद में अपना दिखा देते थे, सुप्रीम कोर्ट ने कहा खाली करो,
तो हमने पुलिस से कहा खाली कराओ भाई, तो टोंटी तक चोरी कर ले गये, ये जनता के संसाधनों पर डकैती डालते हैं।
अखिलेश का जवाब
इस पर पूर्व सीएम ने जवाब देते हुए कहा था कि ये बाबा मुख्यमंत्री जी, हमारे घर में इन्होने अधिकारियों को भेजा, और कहा कि हम उसमें से टोंटी निकाल ले गये,
याद है कि नहीं है, हमने भी उनसे कह दिया, कि जनता से हम अपील करेंगे, कि जनता हमें मौका दे, जिन अधिकारियों को भेजा था, उन्हीं लोगों को आपके घर भेजेंगे, तब तक ढूंढेंगे जब तक कोई चिलम ना मिल जाए।
संसद में फूट-फूट कर रोये थे योगी
दरअसल करीब 13 साल पहले यूपी में मुलायम सिंह यादव की सरकार थी, पूर्वांचल में कई जगहों पर सांप्रदायिक हिंसा फैली थी, जिसका जिक्र योगी ने संसद में किया था,
वो अपनी बात कहते-कहते फफक पड़े, उन्होने कहा कि सपा सरकार उनके खिलाफ षडयंत्र कर रही है, उनकी जान को खतरा है, गोरखपुर जाते समय शांति भंग करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया, उन्हें 12 घंटे बंद रखा गया, फिर 11 दिन जेल में रखा गया। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें।


