बड़ा खुलासा, इस दिग्गज नेता की मदद से मिस यूनिवर्स बनीं थी सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन ने बताया कि फिलीपिंस में मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट के लिये जाने से पहले उनका पासपोर्ट खो गया था।

सुष्मिता सेन ने बताया कि फिलीपिंस में मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट के लिये जाने से पहले उनका पासपोर्ट खो गया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला के रुप में जाना जाता है, लेकिन इस मंच तक पहुंचने के लिये उन्हें कई मुश्किलें झेलनी पड़ी है, एक समय तो ऐसा भी आ गया था, जब आयोजक उनकी जगह इस प्रतियोगिता में ऐश्वर्या राय को भेजने पर विचार होने लगा था, हाल ही में सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में ये किस्सा सुनाया, उन्होने कहा कि एक पल ऐसा आ गया था, जब उन्हें लगा कि उनका सपना टूटने वाला है।

पासपोर्ट खो गया था 
सुष्मिता सेन ने बताया कि फिलीपिंस में मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट के लिये जाने से पहले उनका पासपोर्ट खो गया था,
दरअसल एक्ट्रेस के मुताबिक इवेंट की मैनेजर अनुपमा वर्मा से उनका पासपोर्ट खो गया था, बांग्लादेश में एक शो के लिये उनके पास मेरा पासपोर्ट था, सुष्मिता ने  कहा कि मैं कॉन्फिडेंट थी, कि मेरा पासपोर्ट अनुपमा के पास सुरक्षित है, लेकिन जब उन्होने ढूंढना शुरु किया, तो उन्हें मिला ही नहीं, बाद में उन्होने इस भूल की जिम्मेदारी ली।

ऐश्वर्या राय को भेजना चाहते थे
एक्ट्रेस ने बताया कि पासपोर्ट खोने के बाद मैं निराश हो गई थी, क्योंकि आयोजक उतने सपोर्टिव नहीं थे, साफ तौर पर मेरी जगह वो ऐश्वर्या राय को भेजना चाहते थे,
मुझसे कहा गया कि पासपोर्ट तो इतनी जल्दी दोबारा मिलना मुश्किल है, कॉम्पटिशन नवंबर में है, इसलिये आप बाद में आएं, तब तक हम आपका पासपोर्ट तैयार करवा देंगे, जिसके बाद मैंने अपने पापा से ये बात बताई, हालांकि वो भी कुछ नहीं कर सकते थे, क्योंकि उनके प्रतिष्ठित और बड़े लोगों से कनेक्शन नहीं थे।

पापा के सामने रोई
सुष्मिता सेन ने बताया कि मैं बहुत परेशान हो गई थी, मैं पापा के सामने रोने लगी, और उनसे कहा कि मैं  किसी और चीज के लिये नहीं जा रही हूं, मैं सही मायने में इसके लायक हूं,
इसके बाद मेरे पापा ने कांग्रेस नेता राजेश पायलट से बात की, जिन्होने मेरी मदद की, ये किस्सा साल 1994 का है, तब सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स बनी थी, आपको बता दें कि  पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजेश पायलट वर्तमान राजस्थान डिप्टी सीएम सचिन पायलट के पिता थे। एक दुघर्टना में अचानक उनका निधन हो गया।