इन इलाकों में अगले 24 घंटे में दस्तक देगा मॉनसून, इन इलाकों में चेतावनी जारी

मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के 90 फीसदी भाग में मॉनसून पहुंच चुका है, मुंबई, उत्तरी कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के उत्तरी इलाकों तक मॉनसून के पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के 90 फीसदी भाग में मॉनसून पहुंच चुका है, मुंबई, उत्तरी कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के उत्तरी इलाकों तक मॉनसून के पहुंचने की संभावना है। 

भारतीय मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी कर जानकारी दी है, कि अगले 48 घंटे में मॉनसून की बारिश उत्तराखंड, यूपी, एमपी और मुंबई में शुरु हो सकती है, पिछले 3 दिनों से मॉनसून ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। दक्षिणी और पूर्वी भारत के बाद मॉनसून अब उत्तर की ओर तेजी से बढ रहा है। हालांकि 1 जून से शुरु होने वाले मॉनसून सीजन में अब तक सामान्य से 38 फीसदी कम बारिश हुई है। इस कमी का कारण मॉनसून का देर से पहुंचना माना जा रहा है।

दिल्ली में 29 को बारिश 
मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मॉनसून 29 जून तक पहुंचेगी, 30 तक देश के लगभग सभी  हिस्से में बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है।
मालूम हो कि देश के किसानों ने खरीफ फसल जैसे धान (चावल), मक्का, ज्वार, बाजरा, मूंग, मूंगफली और सोयाबीन की बुआई को लेकर गतिविधियां तेज कर दी है।

भारी बारिश का अलर्ट 
भारतीय मौसम विभाग ने सिक्किम, असम, मेघालय और गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक मॉनसून बंगाल की खाड़ी के अलावा अब मध्य अरब सागर से भी तेजी से मैदानों की ओर बढ रहा है,
दक्षिण राज्य केरल, तमिलनाडु, आंध्र  प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश और पश्चिम भारत में महाराष्ट में भी बारिश शुरु हो चुकी है। पूर्वी भारत में झमाझम बारिश जारी है। पिछले सप्ताह सामान्य से 44 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई थी, वहीं इस सप्ताह ये घटकर 38 फीसदी तक आ गई है।

महाराष्ट्र में 90 फीसदी भाग में मॉनसून
मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के 90 फीसदी भाग में मॉनसून पहुंच चुका है, मुंबई, उत्तरी कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के उत्तरी इलाकों तक मॉनसून के पहुंचने की संभावना है।
मध्य महाराष्ट्र में 26 से 28 जून के बीच भारी बारिश होगी, मराठवाड़ा और विदर्भ में भी अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है।