कमल खिलाने को शुरु हुआ मंथन, विधानसभा चुनाव में 60 सीटें जीतने का दावा

दिल्ली की लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने लाखों वोट के अंतर से चुनाव जीता है, ये अंतर सातों सीटों पर दिखी, जिसके बाद बीजेपी के कार्यकर्ता जोश में हैं।

दिल्ली की लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने लाखों वोट के अंतर से चुनाव जीता है, ये अंतर सातों सीटों पर दिखी, जिसके बाद बीजेपी के कार्यकर्ता जोश में हैं।

पीएम नरेन्द्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ने के बाद देश और दिल्ली में बीजेपी की पकड़ काफी मजबूत हुई है, आने वाले विधानसभा चुनाव के लिये बीजेपी पूरे जोर-शोर से लगी हुई है, पार्टी के विश्वस्त सूत्रों का दावा है कि इस बार नये चेहरों के साथ विधानसभा चुनाव में ताल ठोंकी जाएगी, ताकि पार्टी को ज्यादा फायदा मिल सके, आपको बता दें कि दिल्ली में बीजेपी पिछले  बीस साल से बनवास काट रही है।

अमित शाह का मॉडल 
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी एक बार फिर अमित शाह का मॉडल अपनाने जा रही है, दरअसल शाह मौजूदा विधायकों और हारे हुए प्रत्याशी का टिकट काट नये लोगों को उम्मीदवार बनाते हैं,
ये मॉडल कई जगहों पर सफल रहा है, इस बार लोकसभा चुनाव में भी 120 लोगों के टिकट काटे गये थे, नतीजा बीजेपी के पक्ष में रहा, जिसके बाद कहा जा रहा है कि दिल्ली में भी वहीं फॉर्मूला लगाया जा सकता है।

20 साल से विपक्ष में 
दिल्ली की सत्ता पाने के लिये बीजेपी पिछले बीस साल से कोशिश कर रही है, 2013 में 32 सीटें मिली थी, इसके बावजूद पार्टी सरकार नहीं बना सकी,
पार्टी के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि नये चेहरों को चुनाव में उतारने से पार्टी को दो फायदा होगा, एक तो नये चेहरे ज्यादा जोश के साथ मैदान में उतरेंगे, दूसरी बात पुराने चेहरे को लेकर पार्टी के भीतर मचा घमासान भी खत्म हो जाएगा।

बहुमत का इंतजार
पूर्व सीएम मदल लाल खुराना के कार्यकाल के बाद दिल्ली में बीजेपी सत्ता के लिये इंतजार कर रही है, मदन लाल खुराना मोती नगर विधानसभा से चुनाव जीते थे,
और 1993 में दिल्ली के सीएम बने थे, उनके बाद साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज भी  दिल्ली की सीएम बनीं,  लेकिन कुछ समय के लिये, इसके बाद से पार्टी दिल्ली में सत्ता से बाहर रही है। 15 साल कांग्रेस की शीला दीक्षित ने राज किया, तो अब पिछले पांच साल से केजरीवाल मुख्यमंत्री हैं, 2015 में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटें मिली थी।

60 सीटें जीतने का दावा 
दिल्ली की लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने लाखों वोट के अंतर से चुनाव जीता है, ये अंतर सातों सीटों पर दिखी, जिसके बाद बीजेपी के कार्यकर्ता जोश में हैं,
आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस के वापस लौटने से आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर जाती दिख रही है, जिसका सीधा फायदा बीजेपी को होता दिख रहा है, इन आंकड़ों के मुताबिक अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी 60 सीटें जीतने का दावा कर रही है।