पत्नी को नहीं भेजने पर दामाद ने सास की ले ली जान, सच्चाई जान पुलिस भी रह गई दंग
राजेश अपनी पत्नी के साथ विजय विहार फेज-2 में रहता है और घर में पुताई, पेटिंग का काम करता है, सोमवार रात पति-पत्नी में झगड़ा हो गया, राजेश ने विमला की पिटाई कर दी।
राजेश अपनी पत्नी के साथ विजय विहार फेज-2 में रहता है और घर में पुताई, पेटिंग का काम करता है, सोमवार रात पति-पत्नी में झगड़ा हो गया, राजेश ने विमला की पिटाई कर दी।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विजय विहार इलाके में पत्नी को साथ भेजने से इंकार करने पर दामाद राजेश (44 साल) ने सास रामकली (60 साल) की जान ले ली, बताया जा रहा है कि दामाद ने सास के सिर पर रॉड से हमला किया, जिसमें सास की जान चली गई, जिसके बाद आसपास के लोगों ने राजेश को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की, फिर पुलिस के हवाले कर दिया।अस्पताल में मौत
स्थानीय पुलिस महिला को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, लोगों की पिटाई से राजेश भी घायल हो गया है,
पुलिस हिरासत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। आइये विस्तार से बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
25 साल पहले शादी
दिल्ली पुलिस के मुताबिक रामकली अपने पति महेश कुमार के साथ रोहिणी सेक्टर-4 में रहती थी, वो दूसरे के घरों में साफ-सफाई और झाड़ू पोछा का काम करती थी,
रामकली की बेटी विमला की शादी राजेश से करीब 25 साल पहले हुई थी, बीती रात विमला और राजेश में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद राजेश ने पत्नी की पिटाई कर दी, नाराज विमला अपने मायके चली आई।
पुताई का काम करता है राजेश
राजेश अपनी पत्नी के साथ विजय विहार फेज-2 में रहता है और घर में पुताई, पेटिंग का काम करता है, सोमवार रात पति-पत्नी में झगड़ा हो गया,
राजेश ने विमला की पिटाई कर दी, वो गुस्से में अपनी मां के घर चली आई, रात में राजेश पत्नी को ले जाने ससुराल पहुंचा, तो रामकली ने दामाद को खरी-खोटी सुनाई और बेटी को भेजने से इंकार कर दिया, मंगलवार 11 बजे दोबारा राजेश ससुराल पहुंचा और पत्नी को वापस ले जाने की बात कहने लगा।
रॉड से हमला
तब रामकली अपने काम पर जा रही थी, तो राजेश ने सास का पीछा किया और पार्क के पास उसके सिर पर रॉड से हमला कर दिया, जिसके बाद आस-पास के लोग इक्ट्ठा हो गये और राजेश को पकड़ लिया,
और जमकर पिटाई की, भीड़ में से ही किसी ने पुलिस और एंबुलेंस को भी फोन किया।



