पाक मुकाबले से पहले ऋषभ पंत टीम के साथ जुड़े, इंग्लैंड पहुंचते ही धोनी ने ले ली क्लास, वीडियो मचा रही धूम
प्रैक्टिस सेशन के दौरान पंत काफी देर तक वॉर्मअप करते रहे, इसके बाद वो पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से बात करते दिखे।
वीडियो देखने के लिये नीचे स्क्रॉल करें
प्रैक्टिस सेशन के दौरान पंत काफी देर तक वॉर्मअप करते रहे, इसके बाद वो पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से बात करते दिखे।
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले इंग्लैंड पहुंच चुके हैं, उन्हें सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के कवर के तौर पर इंग्लैंड बुलाया गया है, शनिवार को पंत मैनचेस्टर में टीम इंडिया के साथ प्रैक्टिस करते दिखे, भारतीय टीम आसमान में छाये बादलों के बीच काफी देर तक प्रैक्टिस करती रही, ऋषभ पंत आधिकारिक रुप से टीम में शामिल नहीं हैं, इसलिये पाक के खिलाफ मुकाबले में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जा सकता।आधिकारिक रुप से टीम में नहीं
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी से कहा कि टीम मैनेजमेंट के आग्रह के बाद युवा बल्लेबाज पंत को कवर के तौर पर इंग्लैंड भेजा गया है,
बाकी टूर्नामेंट में शिखर धवन की उपलब्धता के बाद फैसला लिया जाएगा, कि ऋषभ पंत को टीम में शामिल करना है या नहीं।
ड्रेसिंग रुम में नहीं जा सकते
बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि भले ऋषभ पंत इंग्लैंड में टीम के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं, लेकिन वो टीम में आधिकारिक रुप से शामिल नहीं हैं,
इसलिये उन्हें मैच के दिन ड्रेसिंग रुम में जाने का मौका नहीं मिलेगा। साल 2015 विश्वकप में धवल कुलकर्णी के साथ भी ऐसा ही हुआ था।
धोनी ने दिये टिप्स
प्रैक्टिस सेशन के दौरान पंत काफी देर तक वॉर्मअप करते रहे, इसके बाद वो पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से बात करते दिखे, माही उन्हें विकेटकीपिंग के टिप्स देते नजर आये,
उन्होने युवा विकेटकीपर को कई बारीकियां सिखाई, दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ दिख रहा है कि धोनी उन्हें गेंद जल्द से जल्द पकड़ने, रन आउट करने तथा स्टंप करने के गुर सिखा रहे हैं। पंत भी अच्छे शिष्य की तरह उनकी बात ध्यान से सुन रहे हैं। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें
Straight from the master.— Harit Joshi (@Haritjoshi) June 15, 2019
MS Dhoni gives Rishabh Pant some valuable wicketkeeping tips at Old Trafford @mid_day pic.twitter.com/ewWAnMw5VX


