अपने ही जाल में उलझ गया इंग्लैंड, खुद ही पड़ गया लेने के देने

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला बर्मिघम में खेला जाएगा, ये पिच गेंदबाजों के मुफीद माना जा रहा है, यानी एक बार फिर से लो स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला बर्मिघम में खेला जाएगा, ये पिच गेंदबाजों के मुफीद माना जा  रहा है, यानी एक बार फिर से लो स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

आईसीसी विश्वकप 2019 का आधे से ज्यादा सफर पूरा हो चुका है, टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से पहले तक कुल 45 मैच खेले जाने हैं, जिसमें से 32 मैच हो चुके हैं, अभी तक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर चुकी है, इसके अलावा रेस में भारत और न्यूजीलैंड की टीम शामिल है, जबकि चौथी टीम पर अभी सस्पेंस बरकरार है, कि आखिरकार कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

भारत के पास 4 मैच
टीम इंडिया के अलावा पांच टीमें 7 मैच और चार टीमें 6 मैच खेल चुकी है, जब विराट सेना को अभी चार मैच और खेलने  हैं, 27 जून को वेस्टइंडीज, 30 को इंग्लैंड,
2 जुलाई को बांग्लादेश और 6 जुलाई को श्रीलंका से भिड़ना है। इसमें सबसे अहम मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ माना जा रहा है, ये मुकाबला बर्मिघम में होगा, इंग्लैंड की  टीम इस विश्वकप में सात मैच खेल चुकी हैं, जिसमें तीन हार और चार जीत मिली है।

फेल हुई रणनीति 
टूर्नामेंट के शुरुआत में इंग्लैंड की टीम ने धमाकेदार खेल दिखाया, उन्होने सपाट पिच रखे थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजों के मुफीद पिच रखा,
शायद इंग्लैंड की टीम को पता था कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर सपाट पिच रखा, तो कंगारु बल्लेबाज मुश्किल कर देंगे, हालांकि अंग्रेज फिर भी ऑस्ट्रेलिया से पार नहीं पा सके, तो श्रीलंका के खिलाफ उनके बल्लेबाजों ने लुटिया डुबो दी।

इसलिये नहीं बना पा रहे विशाल स्कोर
अगर मौजूदा विश्वकप का आकलन किया जाए, तो एक बात तो साफ है कि टीम बल्लेबाजों के मददगार पिचों पर सफल  रही है, लेकिन जहां गेंदबाजों को थोड़ी सी भी मदद मिलती है,
तो टीम के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आते हैं, इंग्लैंड की टीम ने शुरुआती पांच मैचों में से 4 में तीन सौ से ज्यादा रन बनाये, तो एक मैच में 33.1 ओवर में ही  213 का लक्ष्य हासिल कर लिया। लेकिन पिछले दो मुकाबले इंग्लैंड की टीम ने गेंदबाजों के मददगार पिच पर खेले हैं, जिनमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लीड्स में तो अंग्रेज टीम 212 रनों पर ऑलआउट हो गई, तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 221 रनों पर  सिमट गई।

भारत से बर्मिघम में मुकाबला 
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला बर्मिघम में खेला जाएगा, ये पिच गेंदबाजों के मुफीद माना जा  रहा है, यानी एक बार फिर से लो स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है,
हालांकि क्रिकेट एक्सपर्ट्स के मुताबिक अपने ही  जाल में अंग्रेज टीम फंस चुकी है, क्योंकि गेंदबाजों के मुफीद पिच पर बुमराह और भारतीय स्पिनरों की सामना करने इंगलिश टीम के लिये आसान नहीं होगा।