गिरिराज सिंह ने दिखाया पुराना रंग, नीतीश कुमार से पूछ लिया सीधे सवाल

गिरिराज सिंह नीतीश सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं, हालांकि मंत्री रहने के बावजूद उन्होने नीतीश के खिलाफ खुलकर बयानबाजी की थी।

गिरिराज सिंह नीतीश सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं, हालांकि मंत्री रहने के बावजूद उन्होने नीतीश के खिलाफ खुलकर बयानबाजी की थी।

बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, दरअसल केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह फिर से एक बार पुराने रंग में दिख रहे हैं, दरअसल गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर इफ्तार पार्टी को लेकर तंज कसा है, उन्होने अपने ट्वीट में चार तस्वीरें लगाई है, जिसमें एक में बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी शामिल हैं।

गिरिराज का तंज 
केन्द्रीय मंत्री ने जो तस्वीरें पोस्ट की है, उनमें सीएम नीतीश कुमार, केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान, जीतन राम मांझी के साथ  -साथ डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी शामिल हैं,
गिरिराज सिंह ने इन तस्वीरों के साथ लिखा है कि  नवरात्रि पर फलाहार का आयोजन करते, तो और सुंदर-सुंदर तस्वीर आती, अपने कर्म धर्म में हम क्यों पिछड़ जाते और दिखावा में आगे रहते हैं।

नीतीश पर निशाना
आपको बता दें कि गिरिराज सिंह नीतीश सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं, हालांकि मंत्री रहने के बावजूद उन्होने नीतीश के खिलाफ खुलकर बयानबाजी की थी,
2013 में जब नीतीश ने एनडीए से नाता तोड़ा था, तो सबसे पहले मुखर होकर गिरिराज सिंह नीतीश  के खिलाफ बोल रहे थे और मोदी का झंडा बुलंद कर रहे  थे।

केन्द्र में प्रमोशन
इस बार बेगूसराय से कन्हैया कुमार को चार लाख से ज्यादा वोटों  से हराने वाले  गिरिराज सिंह को केन्द्र सरकार में प्रमोशन मिला,
पिछले सरकार में राज्य मंत्री रहे गिरिराज सिंह को इस बार कैबिनेट मंत्री बनाया गया हैं,  उन्हें पशुपालन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है, आपको  बता दें कि बिहार में भी गिरिराज सिंह नीतीश सरकार में पशुपालन मंत्रालय संभाल चुके हैं।