महान गेंदबाज की बड़ी भविष्यवाणी, ये क्रिकेटर टीम इंडिया को जीता सकता है विश्वकप

मैक्ग्रा ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों की भी तारीफ की, उन्होने कहा कि अगर भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की बात करें, तो बुमराह इस समय वनडे के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं

मैक्ग्रा ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों की भी तारीफ की, उन्होने कहा कि अगर भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की बात करें, तो बुमराह इस समय वनडे के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं।

इंग्लैंड में खेले जा रहे 12वें विश्वकप की शुरुआत से ही भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बनने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। पूर्व महान कंगारु गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने भी विश्वकप को लेकर भविष्यवाणी की है, उन्होने तीन टीमों के नाम लिये हैं, जो विश्व चैंपियन बन सकता है, जिसमें एक नाम टीम इंडिया का भी है, इसके साथ ही मैक्ग्रा ने हार्दिक पंड्या की जमकर तारीफ की, और कहा कि वो वही भूमिका निभा सकते हैं, जो 2011 विश्वकप में युवराज सिंह ने निभाई थी।

एक को युवराज बनना होगा 
साल 2011 में स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था, जिसकी वजह से टीम विश्व चैंपियन बनने में सफल रही थी,
इस टूर्नामेंट में उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था, एक्सपर्ट के मुताबिक अगर इस बार भी टीम इंडिया को चैंपियन बनना है, तो फिर किसी एक खिलाड़ी को युवी जैसा प्रदर्शन करना होगा।

मैक्ग्रा का जवाब
जब पूर्व कंगारु गेंदबाज से सवाल किया गया, कि क्या इस विश्वकप में टीम इंडिया को युवराज सिंह की कमी खलेगी, जिन्होने 2011 विश्वकप में फिनिशर की भूमिका निभाई थी,
तो मैक्ग्रा ने कहा कि हार्दिक पंड्या वो भूमिका निभा सकते हैं, इसके साथ ही दिनेश कार्तिक भी अच्छे फिनिशर हैं, मुझे लगता है कि टीम इंडिया के पास ऐसी टीम है, जो अच्छा कर सकती है।

गेंदबाजी की तारीफ
मैक्ग्रा ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों की भी तारीफ की, उन्होने कहा कि अगर भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की बात करें, तो बुमराह इस समय वनडे के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं,
आखिरी ओवरों में और अच्छी गेंदबाजी करते हैं, उनके पास शानदार टीम है, वो विश्वकप जीतने के प्रबल दावेदार हैं। अब देखना ये है कि खिलाड़ी इंग्लैंड की परिस्थितियों में कैसा खेलते हैं।

तीन दावेदार 
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज गेंदबाज के मुताबिक इस विश्वकप के तीन बड़े दावेदार हैं, जिसमें उन्होने टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का नाम लिया।
आपको बता दें कि इस विश्वकप में अभी तक विराट सेना का सफर शानदार रहा है, उन्होने 4 में से तीन मैच अच्छे से जीता है, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया ।