नन्हीं गंगू बाई अब हो गई है बड़ी, नई तस्वीरों में पहचानना मुश्किल, वीडियो

सलोनी अब 18 साल की हो चुकी हैं, वो इतनी स्टाइलिश हो गई हैं, कि अब उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो गया है।

सलोनी अब 18 साल की हो चुकी हैं, वो इतनी स्टाइलिश हो गई हैं, कि अब उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो गया है।

टीवी पर हर रोज कई चेहरों की एंट्री होती है, कई पहचान बनाते हैं, तो कई गुमनाम हो जाते हैं, कई चेहरे ऐसे भी हैं, जो एक समय तो जबरदस्त हिट होते हैं, लेकिन फिर अचानक गुमनामी में चले जाते हैं। आज हम आपको टीवी की एक ऐसी ही स्टार से मिलाने जा रहे हैं, जिन्होने बचपन में ही टीवी में पहचान बना ली थी, घर-घर में पहचानी जाने लगी थी, सात साल की उम्र में ही गंगू बाई स्टार बन गई थी।

18वां जन्मदिन
सलोनी डैनी ने सात साल की उम्र में टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, आज सलोनी अपना 18वां जन्मदिन मना रही हैं, 2009 में वो कॉमेडी सर्कस में आई थी और टीवी पर गंगू बाई के नाम से मशहूर हो गई थी,
उस समय तो यकीन करना मुश्किल था कि इस छोटी सी बच्ची ने बड़े-बड़े कॉमेडियनों को कैसे टक्कर दे दिया, कईयों ने तो ये भी मान लिया था, उनमें सभी को फेल करने की ताकत है।

टीवी शो  
सलोनी ने कॉमेडी सर्कस महासंग्राम में बतौर कॉमेडियन डेब्यू किया था, इसी शो से उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली, कुछ समय बाद वो देश के कई बड़े कॉमेडियन के साथ शो करती देखी जाने लगी।
छोटी सी सलोनी तेजी से पॉपुलर हो रही थी, वो कम ही समय में टीवी की स्टार बन गई थी, मालूम हो कि कॉमेडी सर्कस का हिस्सा स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा भी रह चुके हैं।

पहचान पाना मुश्किल
सलोनी अब 18 साल की हो चुकी हैं, वो इतनी स्टाइलिश हो गई हैं, कि अब उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो गया है, शोहरत हासिल करने के बाद वो इक्का-दुक्का टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं,
लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली. आखिरी बार उन्हें टीवी शो बड़े भइया की दुल्हनिया में देखा गया था, सलोनी ने साल 2010 में नो प्रोब्लम फिल्म में कैमियो भी किया था।