मौसम विभाग का बड़ा अनुमान, इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, खराब हो सकते हैं हालात, अलर्ट जारी

मौसम विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक अगले दो से तीन दिन महाराष्ट्र में हल्की से लेकर तेज बारिश हो सकती है, विदर्भ के कुछ क्षेत्रों में ही बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक अगले दो से तीन दिन महाराष्ट्र में हल्की से लेकर तेज बारिश हो सकती है, विदर्भ के कुछ क्षेत्रों में ही बारिश का अनुमान है।

मॉनसून की दस्तक के साथ ही देश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है, बिहार की राजधानी पटना में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक महाराष्ट्र के कई इलाकों में अगले तीन दिन शनिवार, रविवार और सोमवार को भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कोंकण के साथ-साथ मध्य  महाराष्ट्र और  मराठवाड़ा में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

अगले तीन दिन बारिश  
मौसम विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक अगले दो से तीन दिन महाराष्ट्र में हल्की से लेकर तेज बारिश हो सकती है, विदर्भ के कुछ क्षेत्रों में ही बारिश का अनुमान है।
लेकिन आने वाले दो दिनों में स्थिति में बदलाव संभव है। वहीं मराठवाड़ा में तो शुक्रवार रात  से ही तेज बारिश शुरु हो चुकी है, इसके साथ ही बीड, औरंगाबाद और नांदेड़ में भी बारिश ने दस्तक दे दी है।

मॉनसून ने दिया दस्तक
रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को ही दक्षिण पश्चिम कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र तक अपनी पहुंच बना ली है, आने वाले 24 घंटे में गोवा और कोंकण के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी कुछ ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं। रविवार तक पुणे और उसके आस-पास  के इलाकों में भी तेज बारिश होने की संभावना है।

चेतावनी जारी 
मौसम में बदलाव को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार देर शाम चेतावनी जारी की है, कि अरब सागर में मछुआरे ना उतरे, इसके साथ ही  प्रदेश के किसानों को भी सलाह दी गई है,
कि वो बुआई का काम जल्द से जल्द निपटा लें, मौसम विभाग के अनुसार 26  जून के बाद मॉनसून ब्रेक ले सकता है, इसलिये किसान जल्द से जल्द बुआई कर लें, ताकि उन्हें पानी की कमी का सामना ना करना पड़े।