सीएम योगी के प्यार में दीवानी हुई महिला, सीएम आवास पहुंच कर रही बड़ा दावा

लव लेटर में हेमा ने लिखा है कि मुख्यमंत्री जी हम वास्तविक जीवन में आपके साथ रहना चाहते हैं

लव लेटर में हेमा ने लिखा है कि मुख्यमंत्री जी हम वास्तविक जीवन में आपके साथ रहना चाहते हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर आज सुबह एक महिला की जिद की वजह से हड़कंप मच गया, दरअसल कानपुर की रहने वाली हेमा श्रीवास्तव नाम की ये महिला सीएम आवास पर पहुंची और योगी आदित्यनाथ से मिलने की जिद करने लगी। ये महिला खुद को सीएम की प्रेमिका बता रही है, और दावा कर रही है, कि पिछले एक साल से सुबह से लेकर रात तक सीएम योगी उसके साथ ऑनलाइन रहते हैं।

कौन है ये महिला 
बताया जा रहा है कि कानपुर की रहने वाली ये महिला तलाकशुदा है और सीएम योगी से इनका क्या रिश्ता है, ये तो पड़ताल का विषय है, लेकिन ये महिला 100 रुपये  के स्टांप  पर अपना लव लेटर लिखकर लाई है।
महिला अपना लव लेटर सीधे सीएम को सौंपना चाहती है, हेमा का कहना है कि आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ भी असत्य कहने पर क्या कार्रवाई हो सकती है, इससे मैं अच्छी तरह से वाकिफ हूं।

वास्तविक जीवन में भी साथ रहे 
हेमा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, आप पिछले एक साल से सुबह से लेकर रात तक मेरे साथ ऑनलाइन रह रहे हैं, अब आपको वास्तविक जीवन में भी साथ रहना होगा,
इस पत्र में हेमा ने लिखा है कि उनकी शादी एक लालची परिवार में हो गई थी, अन्य किसी व्यक्ति को मैं नहीं जानती। अपने परिवार में मैं सिर्फ अपनी मां से रिश्ता मानती हूं, पिछले तीन साल से घर से बाहर संघर्षपूर्ण जीवन जी रही हूं, कभी हॉस्टल तो कभी किराये के मकान में इधर-उधर भटकते रहती हूं।

आपको साथ रहना चाहते हैं
लव लेटर में हेमा ने लिखा है कि मुख्यमंत्री जी हम वास्तविक जीवन में आपके साथ रहना चाहते हैं, महिला के हाव-भाव  से लग रहा है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है,
महिला की बातें सुन वहां भीड़ इक्ट्ठी होनी शुरु हो गई, महिला ने ये भी कहा कि उन्होने अपना लव लेटर दो दिन पहले डिप्टी सीएम को दिया था, जिन्होने महिला को आश्वासन भी दिया था।

शादी के दस दिन बाद ही छोड़ दी थी ससुराल
सीएम योगी से बातचीत और प्यार का दावा करने वाली हेमा ने शादी के 10 दिन बाद ही अपने पति का घर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए छोड़ दिया था,
शादी के बाद 3 साल तक वो अपने घर पर  रहने के बजाय हॉस्टल में रही, उनकी मां निर्मला ने बताया कि उनकी बेटी के दिमाग में पूरी तरह से सीएम योगी छाये हुए हैं, वो दिन रात उनके वीडियो देखती रहती है, कई बार समझाने के बाद भी नहीं मानी, पारिवारिक कलह भी उसके दिमागी हालत की एक कारण है।