ममता बनर्जी पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, राम का नाम सुनते ही क्यों चढता है दीदी का पारा

हेमा मालिनी ने कहा कि सारी दुनिया भगवान के नाम से चल रही है, राम हों या कृष्ण दोनों का विदेशों में भी गुणगान किया जा रहा है, लेकिन ममता बनर्जी को पता नहीं क्यों इस पर ऐतराज हो रहा है।

हेमा मालिनी ने कहा कि सारी दुनिया भगवान  के नाम से चल रही है, राम हों या कृष्ण दोनों का विदेशों में  भी गुणगान किया जा रहा है, लेकिन ममता बनर्जी को पता नहीं क्यों इस पर ऐतराज हो रहा है।

पश्चिम बंगाल इन दिनों सुर्खियों में हैं, ममता बनर्जी बनाम मोदी-शाह की लड़ाई चर्चा बटोर रही है, अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने सीएम ममता बनर्जी को लेकर टिप्पणी की है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है, दरअसल हेमा मालिनी लोकसभा चुनाव जीतने और सरकार गठन के बाद पहली बार मथुरा लौटी थी, जहां उन्होने अधिकारियों के निर्देश दिये, कि पिछले कार्य जो अधूरे थे, उन्हें तेजी से पूरा किया जाए।

ममता पर निशाना
इसके साथ ही ड्रीम गर्ल ने वृंदावन स्थित अपने आवास पर मीडिया कर्मियों से बात भी की, उन्होने ममता बनर्जी के सवाल पर  कहा कि भगवान राम का नाम लेने से तो दुष्टजनों की भी नैय्या पार हो जाती थी,
लेकिन पता नहीं क्यों टीएमसी प्रमुख ममता  बनर्जी राम का नाम सुनकर भड़क जाती हैं, मैं तो यही कहूंगी, तो भगवान उन्हें सदबुद्धि दें।

पूरी दुनिया भगवान के नाम से चल रही 
इतना ही नहीं हेमा मालिनी ने आगे कहा कि सारी दुनिया भगवान  के नाम से चल रही है, राम हों या कृष्ण दोनों का विदेशों में  भी गुणगान किया जा रहा है,

लेकिन ममता बनर्जी को पता नहीं क्यों इस पर ऐतराज हो रहा है, पता नहीं वो ऐसा करके क्या दिखाना चाहती है, उन्हें भी इस बात को समझना चाहिये।

भड़क गई थी दीदी
आपको बता दें कि बीते दिनों सीएम ममता बनर्जी का काफिला बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के भाटपारा से गुजर रहा था, तभी कुछ  लोगों ने उनके खिलाफ जय श्री राम के नारे लगाये,
जिससे टीएमसी सुप्रीमो भड़क गई, उन्होने नाराजगी जताते हुए काफी कुछ कहा, इसके बाद से ही उनके राजनीतिक विरोधी इस बात को मुद्दा बना रहे हैं।