आईसीसी विश्वकप 2019- इन 4 टीमों का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय

विश्वकप 2019 का नॉक आउट चरण 9 जुलाई से शुरु होगा, पहला सेमीफाइनल मुकाबला 9 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

विश्वकप 2019 का नॉक आउट चरण 9 जुलाई से शुरु होगा, पहला सेमीफाइनल मुकाबला 9 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

बीती शाम ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें कंगारु टीम ने बांग्लादेश को हरा दिया, इसके साथ ही अंक तालिका में ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉप पर पहुंच गई है। हर मुकाबले के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें भी साफ होती जा रही है। फिलहाल अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया नंबर वन, न्यूजीलैंड नंबर दो, इंग्लैंड नंबर तीन और टीम  इंडिया चौथे नंबर पर है। इन्हीं चारों टीमों का सेमीफाइनल में पहुंचना तय माना जा रहा है।

इन टीमों के रास्ते बंद
टीम इंडिया को छोड़ सभी टीमों ने 5 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं, जबकि विराट सेना ने अभी 4 ही मैच खेले हैं। अफगानिस्तान (5 मैच, 5 हार) के लिये रास्ते बंद हो चुके हैं,
जबकि पाक और दक्षिण अफ्रीका के लिये रास्ता कठिन है। पाक को दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश से भिड़ना है, तो दक्षिण अफ्रीका को पाक, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से दो-दो हाथ करने हैं।

बांग्लादेश के लिये उम्मीद बरकरार
इस विश्वकप में बांग्लादेश अच्छा प्रदर्शन कर रही है, हालांकि बीती शाम कंगारु टीम ने उन्हें हरा दिया, बांग्लादेश की टीम ने दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज को हरा कर उलटफेर करने की कोशिश की है।
अभी बांग्लादेश की टीम को भारत, अफगानिस्तान और पाक से  भिड़ना है, अगर ये तीनों मैच जीत जाती है, तो उनके लिये सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद हो सकती है।

सेमीफाइनल
विश्वकप 2019 का नॉक आउट चरण 9 जुलाई से शुरु होगा, पहला सेमीफाइनल मुकाबला 9 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा,
इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल 11 जुलाई को बर्मिघम में होगा। आईसीसी विश्वकप 2019 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में होगा।