अगर टीम इंडिया ने जीता विश्वकप, तो विराट कोहली को बॉलीवुड की तरफ से मिलेगा बड़ा तोहफा

रणवीर सिंह फिल्म 83 में कपिल देव की भूमिका में दिखेंगे, जब से इस प्रोजेक्ट की घोषणा की गई है, तब से ही ये सुर्खियों में बना हुआ है।

बॉलीवुड में इन दिनों रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 की खूब चर्चा हो रही है, अब फिल्म के सह निर्माता मधु मंटेना ने एक नया खुलासा किया है, जहां एक तरफ फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है, वहीं अस फिल्म के सह निर्माता ने कहा है  कि जिस तरह 1983 विश्वकप जीत पर फिल्म बन रही है, उसी तरह अगर इस बार भी टीम इंडिया आईसीसी विश्वकप जीतती है, तो एक और फिल्म बनाई जाएगी, जो 2019 की जीत को बड़े परदे पर दर्शाएगी।

एक और फिल्म बनाएंगे 
1983 के सह निर्माता ने कहा कि हम आइकोनिक 1983 की जीत पर फिल्म बना रहे हैं 83 के बाद अगर टीम इंडिया इस साल विश्वकप जीतती है, तो हम इस जीत पर भी एक फिल्म बनाना चाहेंगे,
प्रोडक्शन से जुड़े सूत्र ने बताया कि फिल्म के लिये  बातचीत शुरु भी हो चुकी है, मधु फिल्म को बनाने के लिये सुपर एक्साइटेड हैं, उन्होने नये प्रोजेक्ट पर आगे बातचीत भी शुरु कर दी है।

रणवीर सिंह मुख्य किरदार में
आपको बता दें कि रणवीर सिंह फिल्म 83 में कपिल देव की भूमिका में दिखेंगे, जब से इस प्रोजेक्ट की घोषणा की गई है, तब से ही ये सुर्खियों में बना हुआ है,
एक तरफ कलाकारों के साथ फिल्म की शूटिंग को जोर-शोर से अंजाम दिया जा रहा है, वही अब इस घोषणा से निश्चित रुप से विराट सोना का उत्साह दोगुना हो जाएगा।

अगले साल रिलीज
बताया जा रहा है कि देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म के रुप में चिन्हित फिल्म 83 को अगले साल 10 अप्रैल 2020 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा,
ये फिल्म रणवीर सिंह और निर्देशक कबीर खान दोनों की पहली त्रिभाषी फिल्म होगी।