इमरान खान ने पाकिस्तानी कप्तान को दी थी ऐसी सलाह, लिया ठीक उल्टा फैसला
इससे पहले दिन में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान ने सरफराज खान से टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने को कहा था
इससे पहले दिन में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान ने सरफराज खान से टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने को कहा था।
आईसीसी विश्वकप 2019 का सबसे बड़ा महामुकाबला मैनचेस्टर में खेला गया, पाक टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीता, और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, भारत और पाक के बीच विश्वकप में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग का फैसला लिया हो, इससे पहले 6 मैकों पर जिस कप्तान ने टॉस जीता, उसने बल्लेबाजी का फैसला लिया, ऐसे में पाकिस्तानी कप्तान के फैसले ने सबको चौंकाया, वैसे विराट कोहली ने भी कहा कि अगर वो टॉस जीतते तो गेंदबाजी का ही फैसला लेते।पीएम ने कहा था बल्लेबाजी करने
इससे पहले दिन में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान ने सरफराज खान से टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने को कहा था,
लेकिन पाक कप्तान ने उनकी बात नहीं मानी, इमरान ने मैच से पहले पांच ट्वीट किये थे, उन्होने टीम को निडर होकर खुले दिमाग से खेलने को कहा था, लेकिन मैदान पर पाकिस्तानी टीम किसी भी विभाग में भारत से मुकाबला नहीं कर सकी।
इमरान ने क्या लिखा था
इमरान खान ने ट्विटर पर लिखा था कि जीत की रणनीति के तहत सरफराज को बल्लेबाजों और गेंदबाजों के साथ जाना चाहिये,
क्योंकि कामचलाऊ बल्लेबाज या गेंदबाज शायद ही कभी दबाव में प्रदर्शन करते हैं, खासकर आज जैसे मैच में जब पिच में नमी हो, तो सरफराज को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनी चाहिये।
पाक को दिलाया था विश्वकप
इमरान ने कहा कि हार के डर के साथ मैदान में खेलना नकारात्मकता और रक्षात्मक रणनीति की ओर ले जाता है।
आपको बता दें कि क्रिकेटर से राजनेता बनें इमरान खान ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तानी टीम को विश्वचैंपियन बनाया था, लेकिन इस बार सरफराज ने उनकी सलाह को अनसुना कर दिया।


