जब्त होगी लालू परिवार की बेनामी संपत्ति, तेज-तेजस्वी के साथ बेटियों पर भी बड़ा आरोप

इस कंपनी में पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, छोटे बेटे तेजस्वी यादव, बेटी रागिनी और चंदा बतौर डायरेक्टर कार्यरत थे।

इस कंपनी में पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, छोटे बेटे तेजस्वी यादव, बेटी रागिनी और चंदा बतौर डायरेक्टर कार्यरत थे।

बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। अब दावा किया जा रहा है कि लालू परिवार की बेनामी संपत्ति जब्त की जाएगी। आयकर विभाग के सूत्रों ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। इस कार्रवाई में अवैध बैंक खातों के साथ-साथ फेयर ग्रो होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ें मकान को भी जब्त किया जाएगा, आइये विस्तार से बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

आयकर विभाग कर सकती है कार्रवाई
दावा किया जा रहा है, कि आयकर विभाग ने इस पर अंतिम मुहर लगा दी है, जल्द ही एक्शन लिया जाएगा, लालू परिवार की ये कथित बेनामी संपत्ति राजधानी पटना के हवाई अड्डे के पास है।
इसी बिल्डिंग में फेयर ग्रो होल्डिग प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी चल रही थी।

लालू के बेटे-बेटी कंपनी के डायरेक्टर
आपको बता दें कि  इस कंपनी में पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, छोटे बेटे तेजस्वी यादव, बेटी रागिनी और चंदा बतौर डायरेक्टर कार्यरत थे,
इनके डायरेक्टर के तौर पर रहने की अवधि साल 2014 से 2017 तक थी। फिलहाल आयकर विभाग इस मामले की जांच में जुटी है।

बैंक खाते भी जब्त 
आयकर विभाग ने शुक्रवार को लालू परिवार से जुड़ी इस बेनामी संपत्ति और आवामी बैंक के खातों की जब्ती पर अंतिम मुहर लगा दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नोटबंदी के दौरान कई मजदूरों के नाम पर इस बैंक में दर्जनों खाते खोलकर लाखों रुपये जमा कराये गये, जिसे आयकर विभाग की टीम ने सीज करने का फैसला लिया है।