वायुसेना के लापता विमान का यहां मिला मलबा, सामने आई पहली तस्वीर
भारतीय वायुसेना ने कहा है कि विमान में सवार लोगों के बारे में पता लगाने का प्रयास जारी है।
भारतीय वायुसेना ने कहा है कि विमान में सवार लोगों के बारे में पता लगाने का प्रयास जारी है।
महीने की शुरुआत में 3 जून को लापता हुए एयरफोर्स के विमान एएन-32 का मलबा मिल गया है, बताया जा रहा है कि मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के घने जंगलों वाले पर्वतीय क्षेत्र लीपो में मलबा मिला है, एएनआई ने एक तस्वीर जारी की है, जिसमें झुलसे पेड़ों के बीच विमान का मलबा होने का दावा किया जा रहा है, तस्वीर देख कर कयास लगाये जा रहे हैं, कि विमान गिरने के बाद उसमें आग लग गई होगी।प्रयास जारी है
बताया जा रहा है कि अभी तक घटनास्थल पर पहुंचा नहीं जा सका है, विमान में सवार लोगों के जीवित होने की कम संभावनाएं है,
लेकिन इसके बावजूद विमान में सवार लोगों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है।
विमान में 13 लोग
एएन-32 विमान अरुणाचल प्रदेश के शियोमि जिले के मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिये 3 जून को 12.47 बजे असम को जोराहाट से उड़ान भरी थी,
लेकिन दोपहर 1 बजे विमान का संपर्क नियंत्रण कक्ष से टूट गया, तब से विमान लापता था, इस विमान में कुल 13 लोग सवार थे।
वायुसेना का बयान
मामले में भारतीय वायुसेना ने बयान जारी कर कहा है कि तलाशी अभियान में जुटे एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने टाटो के उत्तरपूर्व और लिपो के उत्तर में करीब 16 किमी की दूरी पर समुद्र तल से 12 हजार फुट की ऊंचाई पर विमान के मलबे का पता लगाया है,
साथ ही बयान में कहा गया है कि विमान में सवार लोगों के बारे में पता लगाने का प्रयास जारी है।


