मां की दूसरी शादी पर बेटे ने लिखी दिल छू लेने वाली बात, हो रही खूब तारीफ
युवक ने मलयालम भाषा में इस पोस्ट को लिखा है, उन्होने लिखा मेरी मां की शादी है, मैंने इस तरह की पोस्ट लिखने के बारे में बहुत चिंतन किया था।
युवक ने मलयालम भाषा में इस पोस्ट को लिखा है, उन्होने लिखा मेरी मां की शादी है, मैंने इस तरह की पोस्ट लिखने के बारे में बहुत चिंतन किया था।
एक शख्स ने फेसबुक पर अपनी मां की दूसरी शादी को अलग ही तरीके से सेलीब्रेट किया, शख्स ने अपने मां के बलिदानों का धन्यवाद दिया और ऐसी कहानी सुनाई जो लोगों को काफी पसंद आ रही है, केरल के रहने वाले युवक इंजीनियर गोकुल श्रीधर ने मंगलवार को फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होने अपनी मां को दूसरी शादी के लिये शुभकामनाएं दी।मलयामलम में पोस्ट
युवक ने मलयालम भाषा में इस पोस्ट को लिखा है, उन्होने लिखा मेरी मां की शादी है, मैंने इस तरह की पोस्ट लिखने के बारे में बहुत चिंतन किया था,
दूसरी शादी अभी भी लोगों के लिये स्वीकार नहीं मानी जाती है। इस युवक का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पहली शादी को याद किया
वायरल पोस्ट में गोकुल ने मां की पहली शादी को याद किया है, जो कुछ खास नहीं थी, उन्होने एक किस्सा सुनाते हुए इसे लिखा है, मैंने एक बार उनके सिर से खून टपकता हुआ देखा था,
उन्हें काफी प्रताड़ित किया गया, जब मैंने उनसे पूछा कि आप इतना सहन क्यों कर रहे हो, तो मुझे याद है कि अम्मा ने मुझसे कहा था कि वो मेरे लिये जी रही है, और इससे अधिक सहन कर सकती हैं।
दूसरी शादी कराऊंगा
गोकुल नाम के इस शख्स ने बताया कि जब वो अपनी मां के साथ अपने पिता का घर छोड़कर जा रहे थे, तो उन्होने अपनी मां की उंगली पकड़ रखी थी और तभी उन्होने सोचा था,
कि एक दिन मैं अपनी मां की दूसरी शादी कराऊंगा, मेरी मां ने खूब संघर्ष किया, उन्होने मेरे लिये सारे सपने और करियर छोड़ दिये, मैं आगे कुछ भी नहीं कहना चाहता, मैं इस बात को सीक्रेट नहीं रखना चाहता था, उन्होने आखिर में लिखा शादी की शुभकामनाएं मां।


