युवी की पत्नी के पोस्ट पर उनकी पूर्व प्रेमिका किम शर्मा ने कमेंट कर कही बड़ी बात, हो रही खूब चर्चा
युवराज सिंह के रिटायरमेंट के घोषणा पर उनकी पत्नी हेजल कीच ने इंस्टाग्राम पर प्रेस कांफ्रेंस की एक तस्वीर पोस्ट की।
युवराज सिंह के रिटायरमेंट के घोषणा पर उनकी पत्नी हेजल कीच ने इंस्टाग्राम पर प्रेस कांफ्रेंस की एक तस्वीर पोस्ट की।
स्टाइलिश क्रिकेटर युवराज सिंह ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी, इसके साथ ही क्रिकेट, फिल्म और राजनीति के दिग्गजों ने युवी के शानदार सफर को याद किया और उन्हें नई पारी के लिये बधाई दी, युवी को बधाई देने वालों में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से उनकी पूर्व प्रेमिका किम शर्मा तक की नाम शामिल है। किम ने खास कमेंट कर युवी को नई पारी के लिये बधाई और शुभकामनाएं दी है।पत्नी ने पोस्ट की तस्वीर
युवराज सिंह के रिटायरमेंट के घोषणा पर उनकी पत्नी हेजल कीच ने इंस्टाग्राम पर प्रेस कांफ्रेंस की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें युवी नजर आ रहे हैं, इसके साथ ही उन्होने कैप्शन में लिखा,
कि इसी के साथ एक युग का अंत हो गया, आपको खुद पर गर्व होना चाहिये, अब अगले चैप्टर की ओर बढते हैं, ढेर सारा प्यार।
किम ने किया कमेंट
हेजल की इसी तस्वीर पर किम शर्मा ने कमेंट करते हुए लिखा, हमेशा चमकते रहो, आपको बता दें कि करीब चार साल युवराज और किम शर्मा रिलेशनशिप में रहे हैं,
दोनों रिलेशन को लेकर गंभीर थे, कहा जाता है कि दोनों शादी भी करने वाले थे, लेकिन युवी की मां शबनम सिंह को किम पसंद नहीं आई, जिसके बाद दोनों का साल 2007 में ब्रेकअप हो गया।
अनुष्का ने कहा योद्धा
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी ट्विटर पर एक पोस्ट लिख उन्हें योद्धा बताया, अनुष्का ने सभी यादों के लिये युवी को धन्यवाद भी कहा,
उन्होने लिखा, कि आप एक वॉरियर और लोगों के लिये प्रेरणा हैं, आने वाली पारी के लिये शुभकामनाएं। आपको बता दें कि युवी और विराट की अच्छी दोस्ती है, दोनों अकसर एक साथ मस्ती करते दिखते हैं।


