संसद में नेताओं के ठहाके पर कुमार विश्वास का गुस्सा, पढकर तिलमिला माननीय

कुमार विश्वास ने केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि आज हमारी संसद में हवा के साथ होने पर मिली सफलता के विषय में बहुत जरुरी और गंभीर चर्चा हुई।

कुमार विश्वास ने केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि आज हमारी संसद में हवा के साथ होने पर मिली सफलता के विषय में बहुत जरुरी और गंभीर चर्चा हुई।

17वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरु हो गया, पहले सत्र में नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाने की प्रक्रिया जारी है, इस बीच कभी जय श्री राम तो कभी राधे-राधे और वंदे मातरम के नारों से सदन गूंजता दिखा है। तो कभी हंसी ठिठोली भी होती दिखी, सदन में इन्हीं हंसी ठहाकों पर कवि कुमार विश्वास ने जमकर हमला बोला है। उन्होने एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी बात रखी है।

नेताओं के चिंटू 
कुमार विश्वास ने केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि आज हमारी संसद में हवा के साथ होने पर मिली सफलता के विषय में बहुत जरुरी और गंभीर चर्चा हुई।
हर दल के नेता इस चर्चा में बहुत ठहाके लगा-लगाकर खुश हुए। इसके साथ ही कुमार ने आगे चमकी बुखार के कहर का जिक्र करते हुए लिखा, 200 बच्चों की मौत और लगातार हो रही मौतों के बीच आइये अपनी-अपनी पार्टी के नेताओं के चिंटू बनकर बचाव के कुतर्क गढें।

बिहार में कोहराम
मालूम हो कि बीते कुछ दिनों से बिहार के मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौतों का सिलसिला जारी है। मासूम बच्चों की मौतों का आंकड़ा हर दिन बढता ही जा रहा है,
जहां इन मौतों पर नीतीश सरकार ने चुप्पी साध रखी है, वहीं दूसरी ओर बच्चों के काल के गाल में समा जाने परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

नेताओं पर हमला
आपको बता दें कि इससे पहले भी कविराज ने मुजफ्फरपुर मामले को लेकर नेताओं पर हमला बोला था, उन्होने ट्विटर पर लिखा था कि घर में छोटा बच्चा-बच्ची हो, तो उसका चेहरा देखो,
फिर उन मां-बाप के चेहरे याद करो, जो अपने हंसते-खेलते चिरागों के शव लेकर लौटे हैं। आखिर में अपने-अपने नेताओं के चिकनाये चेहरे याद करो और स्वास्थ्य-शिक्षा-सुरक्षा के जरुरी मुद्दों से बहस को हटाने के लिये उनके दिये झुनझुने बजाकर सो जाओ।