मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिये ऐसे करें पूजा, कभी नहीं होगी धन की कमी
माता लक्ष्मी को लाल वस्त्र और कौड़ी अति प्रिय होती है, इसलिये पूजा करते समय माता को ये दोनों चीजें जरूर अर्पित करें
माता लक्ष्मी को लाल वस्त्र और कौड़ी अति प्रिय होती है, इसलिये पूजा करते समय माता को ये दोनों चीजें जरूर अर्पित करें।
हिन्दू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है, ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी की पूजा अराधना करने से घर में कभी धन की तंगी नहीं होती है, और भंडार हमेशा भरे रहते हैं, यही वजह है कि लोग चाहते हैं कि मां लक्ष्मी उनसे प्रसन्न रहें, और उन पर हमेशा उन की कृपा बनी रहे, अगर आप भी चाहते हैं, कि आपके घर पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहे, तो फिर ये आसान सा काम करेंघर की तिजोरी
माता लक्ष्मी को लाल वस्त्र और कौड़ी अति प्रिय होती है, इसलिये पूजा करते समय माता को ये दोनों चीजें जरूर अर्पित करें, या इन्हें अपने घर की तिजोरी में रखें,
अगर आपके घर तिजोरी नहीं है, तो आप जहां पैसा रखते हैं, उस स्थान पर इन दोनों चीजों को रखें। ऐसा करने से कभी आपको धन की कमी नहीं होगी।
कमल का फूल
सोमवार के दिन माता लक्ष्मी को खिला हुआ कमल का फूल चढाएं, ये फूल उन्हें अति प्रिय माना जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस फूल से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं,
जिससे घर में खुशहाली बनी रहती है। इसके अलावा अपने घर के बाहर दरवाजे के पास रोली से स्वास्तिक का निशान बनाएं, ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
चुनौतियां हल
हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक कमल के फूल पर विराजमान माता लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर काफी शुभ मानी जाती है, ऐसी मान्यता है कि
पूजा घर में ऐसी तस्वीर रखकर पूरे विधि विधान से पूजा करने पर माता का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है, इससे आने वाली चुनौतियां अपने आप हल हो जाती है, जीवन के सारे विध्न दूर हो जाते हैं।


