बीच विश्वकप में बल्लेबाज को टीम ने भेजा वापस, रोते हुए दिग्गज क्रिकेटर ने बोर्ड पर लगाया बड़ा आरोप

बोर्ड के बयान के बाद रोते हुए शहजाद ने कहा कि अगर मैं अनफिट था, तो पहले दो मुकाबलों में कैसे खेला, फिजियो ने मुझसे कहा था कि मैं थोड़ा आराम कर लेता हूं, तो ठीक हो जाऊंगा।

बोर्ड के बयान के बाद रोते हुए शहजाद ने कहा कि अगर मैं अनफिट था, तो पहले दो मुकाबलों में कैसे खेला, फिजियो ने मुझसे कहा था कि मैं थोड़ा आराम कर लेता हूं, तो ठीक हो जाऊंगा।

अफगानिस्तान के धोनी कहे जाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने रोते हुए अपने ही देश के क्रिकेट बोर्ड पर बड़ा आरोप लगाया है, उन्होने कहा कि वो पूरी तरह से फिट है, इसके बावजूद उन्हें चोटिल बताते हुए विश्वकप टीम से बाहर किया गया और वापस देश भेजा गया। स्पोर्टस्टार से बात करते हुए उन्होने कहा कि मैं नेट्स पर अभ्यास कर रहा था, तभी टीम के मैनेजर ने मुझसे कहा कि मैं अनफिट हूं, मुझे वापस जाना पड़ेगा, ऐसा लगता है कि उन्होने पहले ही मेरे रिप्लेसमेंट को बुला लिया था, लेकिन मुझे ही पता नहीं कि मैं अनफिट हूं।

दो मैचों में नाकाम
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शहजाद के आरोपों का खंडन किया है, शहजाद टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, वो बल्लेबाजी की शुरुआत भी करते हैं,
हालांकि इस विश्वकप में वो बुरी तरह से  फेल रहे हैं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीरो और  श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 7 रन ही बना सके।

वॉर्म अप मैच में चोटिल
मोहम्मद शहजाद अफगानिस्तान की ओर से ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ खेले थे, बताया जाता है कि पाक के खिलाफ वॉर्म अप मुकाबले में उन्हें घुटने में चोट लगी थी,
अफगानिस्तान बोर्ड ने बयान जारी कर कहा कि शहजाद की चोट बढ गई थी, इस वजह से उन्हें टूर्नामेंट छोड़ना पड़ा।

बोर्ड पर आरोप
बोर्ड के बयान के बाद रोते हुए शहजाद ने कहा कि अगर मैं अनफिट था, तो पहले दो मुकाबलों में कैसे खेला, फिजियो ने मुझसे कहा था कि मैं थोड़ा आराम कर लेता हूं,
तो ठीक हो जाऊंगा, लेकिन अब मुझे अचानक टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया, मैंने अफगानिस्तान क्रिकेट के लिये इतना कुछ किया और मेरे साथ ऐसा सलूक किया जा रहा है।

मैनेजर और कप्तान जिम्मेदार
शहजाद ने कहा कि उन्होने मुझसे कहा कि मैं पूरी तरह से फिट नहीं हूं, इस वजह से अपने शॉट नहीं खेल पाउंगा, मेरा फुटवर्क नहीं हो पा रहा, लेकिन मेरी तो बल्लेबाजी की स्टाइल ही ऐसी है,
मैं ज्यादा मूव नहीं करता, इसके बाद भी मैंने रन बनाये हैं, उनका दावा है कि इस बारे में मैने कोच फिल सिमंस से बात की, वो नाराज थे, लेकिन इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। कप्तान और मैनेजर ने बिना कोच से पूछे ही ये फैसला लिया है।