कभी माता के जगरातों में गाती थी भजन, ऐसी बनी स्टार सिंगर, कोहली ने तोड़ा दिल
नेहा कक्कड़ ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके ब्रेकअप की वजह हिमांश का पजेसिव होना था, हिमांश कोहली नेहा पर शक करते थे।
नेहा कक्कड़ ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके ब्रेकअप की वजह हिमांश का पजेसिव होना था, हिमांश कोहली नेहा पर शक करते थे।
बॉलीवुड के कई सुपरहिट गानों को आवाज देने वाली नेहा कक्कड़ का 6 जून को जन्मदिन था, नेहा आज फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर हैं, लेकिन इस शोहरत को पाने के लिये उन्हें काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ी। एक दौर वो भी था, जब नेहा पूरी-पूरी रात जागरण में गाया करती थी और बदले में उन्हें सिर्फ पांच सौ रुपये मिलते थे, नेहा ने रिएलिटी शो इंडियन आइडल के साथ शुरुआत की थी, अब इसी मंच पर जज बन गई है, उन्होने अपने पुराने दिनों को याद किया।जागरण में गाती थी
इंडियन आइडल 10 के ऑडिशन के दौरान जब एक कंटेस्टेंट मंच पर आया, तो नेहा कक्कड़ फ्लैश बैक में चली गई, दरअसल ये प्रतिभागी जगदीश चुग का बेटा था, जगदीश वहीं शख्स हैं,
जिनके ग्रुप के साथ वो बचपन में जागरण में गाने गाया करती थी। नेहा ने बताया कि शुरुआत में वो अपनी बहन सोनू के साथ मिलकर चुग के बैंड के लिये भजन गाया करती थीं, जिसके बदले उन्हें 500 रुपये मिलते थे, जब बतौर कंटेस्टेंट नेहा पहली बार इंडियन आइडल के मंच पर पहुंची, तो 11 साल की थी, इंडियन आइडल-2 में उन्होने अपनी मेहनत और लगन से टॉप सिंगर लीग तक का मुकाम हासिल किया था।
एक्टर से ब्रेकअप
अपने स्ट्रगल के अलावा कक्कड़ अपने ब्रेकअप की वजह से भी खूब सुर्खियों में रही, इंडियन आइडल के दौरान एक बार उनके ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली उन्हें सरप्राइज देने पहुंचे थे,
सबकुछ ठीक चल रहा था, अचानक नेहा के एक सोशल मीडिया पोस्ट से उनके ब्रेकअप का खुलासा हुआ। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग हिमांश को ट्रोल करने लगे, हालांकि इमोशनल तौर पर खुद को संभालने के बाद नेहा ने कहा कि सोशल मीडिया पर ब्रेकअप की बातें साझा करना उनकी गलती थी।
शक करते थे हिमांश
बाद में नेहा कक्कड़ ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके ब्रेकअप की वजह हिमांश का पजेसिव होना था, हिमांश कोहली नेहा पर शक करते थे,
हालांकि फिर उन्होने इस रिश्ते के टूटने की वजह खुद को बताया, और कहा कि हिमांश को बहुत लोगों ने भला बुरा कहा, लेकिन वो बेवफा नहीं था, मुझ से ही कुछ ऐसी गलतियां हो गई थीं, जो इस रिश्ते को आगे नहीं ले जा सकती थी।


