संसद कैंटीन में नई कीमतें लागू, खत्म हुई सब्सिडी, अब इतने रुपये में मिलेगा खाना
मोटी सैलरी पाने वाले सांसदों की कैंटीन में सब्सिडी मिलने पर कई बार आलोचना भी हो चुकी है। जिसके बाद अब ये फैसला लिया गया है।
मोटी सैलरी पाने वाले सांसदों की कैंटीन में सब्सिडी मिलने पर कई बार आलोचना भी हो चुकी है। जिसके बाद अब ये फैसला लिया गया है।
आपने अकसर सोशल मीडिया पर संसद के कैंटीन में मिलने वाले खाने का जिक्र देखा होगा, दावा किया जाता है कि देश में सबसे सस्ता खाना इसी कैंटीन में मिलता है। जो खाना आम लोगों को बाहर 150-200 रुपये में मिलता है, वही खाना सांसदों को मात्र 18 से 30 रुपये में उपलब्ध कराया जाता है। एक अनुमान के मुताबिक संसद की कैंटीन को सलाना करीब 16 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाती थी, जो अब खत्म हो चुका है, नये आदेश के मुताबिक संसद की कैंटीन अब नो प्रॉफिट-नो लॉस में चलेगी।खाने की कीमतों में बढोतरी
संसद कैंटीन में खाने की नई कीमतें नॉर्थ एवेन्यू और साउथ एवेन्यू में रेलवे द्वारा चलाई जा रही कैंटीनों के जैसी ही होगी,
नई कीमतें
संसद कैंटनी में नई कीमतें इस प्रकार होगी, जो अभी तक 18 रुपये में शाकाहारी थाली मिलती थी, वो अब 30 रुपये में मिलेगी,
जबकि 33 रुपये में मिलने वाली मांसाहारी थाली अब 60 रुपये में मिलेगी, 61 रुपये में मिलने वाला थ्री कोर्स मील अब 90 रुपये में मिलेगा, जबकि 29 रुपये में मिलने वाला चिकन करी की कीमत 40 रुपये हो गई है, हालांकि अभी भी नई कीमतें उस हिसाब से नहीं है, जैसे बाजार में मिलता है।
सुमित्रा महाजन ने की थी पहल
आपको बता दें कि कैंटीन में मिलने वाले खाने की कम कीमतों को लेकर कई बार मीडिया ने आलोचना की, जिसके बाद पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इसकी कीमतों में बदलाव का आदेश दिया था,
इसे शुक्रवार से लागू किया जाएगा, बयान के मुताबिक कीमतों में वृद्धि सांसदों, लोकसभा और राज्यसभा के अधिकारियों, मीडियाकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों और साथ ही आगंतुकों के लिये लागू होगी।


