युवराज की बहन पर आ गया था स्टार क्रिकेटर का दिल, चेतावनी के बाद भी कर ली शादी

रितिका सजदेह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होने बतौर स्पोर्ट्स मैनेजर अपने करियर की शुरुआत की थी, स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह से लेकर रोहित शर्मा तक उनके क्लाइंट थे।

रितिका सजदेह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होने बतौर स्पोर्ट्स मैनेजर अपने करियर की शुरुआत की थी, स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह से लेकर रोहित शर्मा तक उनके क्लाइंट थे।

स्टाइलिश बल्लेबाज युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया, इसके साथ ही एक युग का अंत हो गया, युवराज ने टीम इंडिया के लिये कई मैच जीताऊ पारी खेली। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित ने ट्विटर पर लिखा, कि युवराज को सही विदाई नहीं मिली, आप इससे बेहतर विदाई के हकदार थे। आपको बता दें कि युवराज रोहित शर्मा के साले लगते हैं, आइये दोनों के बारे में आपको बताते हैं।

रोहित की पत्नी युवी की बहन
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होने बतौर स्पोर्ट्स मैनेजर अपने करियर की शुरुआत की थी,
स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह से लेकर रोहित शर्मा तक उनके क्लाइंट थे, रितिका को युवी अपना बहन मानते हैं, रितिका उन्हें राखी भी बांधती है, इसी रिश्ते से रोहित शर्मा युवराज सिंह के जीजा लगते हैं।

युवी ने दूर रहने को कहा था 
हिटमैन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होने पहली बार रितिका को देखा था, तो युवी ने उन्हें दूर रहने को कहा था, दरअसल एक एड शूट के सिलसिले में वो दोनों मिले थे,
जैसे ही रोहित रितिका को देखने लगे, तो युवी ने चेतावनी देते हुए कहा था, इसकी तरफ देखना भी मत, बहन है मेरी। हालांकि इसके बाद बावजूद रोहित को रितिका से पहली ही मुलाकात में प्यार हो गया, 6 साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। हाल ही में रोहित एक बेटी के पिता बने हैं।

रोहित-युवी की अच्छी दोस्ती 
एक इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने युवराज से भी पहली मुलाकात की जिक्र किया था, उन्होने बताया कि मैं युवी पाजी का बहुत बड़ा फैन था, टीम इंडिया के बस में हमारी पहली मुलाकात हुई,
मुझे पता नहीं था, तो मैं उनकी सीट पर बैठ गया, वो आये और मुझसे कहे, कि ये मेरी सीट है, युवी से पहली मुलाकात पर रोहित ने क्या कहा, नीचे वीडियो में देखिए।