सलमान खान ने अपने ही बॉडीगार्ड को सबके सामने जड़ दिया थप्पड़, वजह जान रह जाएंगे हैरान

सलमान जब भी अपने फैंस के बीच होते हैं, तो इस बात का ध्यान रखने की कोशिश करते हैं, कि किसी को किसी तरह की परेशानी ना हो।

सलमान जब भी अपने फैंस के बीच होते हैं, तो इस बात का ध्यान रखने की कोशिश करते हैं, कि किसी को किसी तरह की परेशानी ना हो।

सलमान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म भारत को लेकर नहीं बल्कि अपने बॉडीगार्ड को थप्पड़ मारने के लिये सुर्खियों में हैं, दरअसल भारत की प्रीमियर के दौरान ये घटना हुई, यहां पर उनके अंगरक्षक ने एक बच्चे के साथ बदतमीजी कर दी, जिसे देख दबंग खान भड़क गये, उन्होने सबके सामने ही अपने बॉडीगार्ड को थप्पड़ लगा दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

शेरा का बयान
इस घटना को लेकर सुपरस्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा का बयान सामने आया है, उन्होने कहा कि मालिक को जल्दी गुस्सा आ जाता है, वो बच्चों को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव रहते हैं,
एक मनोरंजन वेबसाइट के मुताबिक सलमान ने अपनी टीम को सख्त हिदायत दे रखी है, कि बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सावधान रहें।

फैंस हो गये थे बेकाबू
सलमान जब भी अपने फैंस के बीच होते हैं, तो इस बात का ध्यान रखने की कोशिश करते हैं, कि किसी को किसी तरह की परेशानी ना हो। भारत के प्रीमियर के दौरान दबंग खान को देख कुछ फैंस बेकाबू हो गये थे,
जिनमें एक बच्चा भी था, लेकिन बॉडीगार्ड ने उस बच्चे के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया, जिसे देख सुपरस्टार भड़क उठे, उन्होने सबके सामने बॉडीगार्ड को थप्पड़ लगा दिया।

फिल्म रिलीज 
इस वीडियो को किसी फैन ने अपने मोबाइल फोन से बनाया था, जिसे एक इंटरटेनमेंट पोर्टल ने शेयर किया था, हालांकि अब इस वीडियो को सोशल मीडिया से हटा लिया गया है,
सलमान और कटरीना की फिल्म भारत ईद के मौके पर रिलीज हो चुकी है, फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।