भारत से मुकाबले से पहले नीचता पर उतरा पाकिस्तान, सानिया मिर्जा ने कही झन्नाटेदार बात, हो गई बोलती बंद

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने इस पर ट्वीट कर लिखा है कि सरहद के दोनों ओर शर्मिंदा करने वाले विज्ञापन हैं, सच कहूं, तो दोस्तों घटिया बातों के जरिये मैच का माहौल बनाने की आवश्यकता नहीं है

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने इस पर ट्वीट कर लिखा है कि सरहद के दोनों ओर शर्मिंदा करने वाले विज्ञापन हैं, सच कहूं, तो दोस्तों घटिया बातों के जरिये मैच का माहौल बनाने की आवश्यकता नहीं है।

आईसीसी विश्वकप में भारत-पाक मुकाबले से पहले ही काफी हाइप दिया जा रहा है, मैच के प्रमोशन के लिये दोनों देशों की मीडिया में विज्ञापन तक चल रहे हैं, हालांकि टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इस तरह के विज्ञापनों से खुश नहीं हैं, उन्होने  सोशल मीडिया के जरिये अपनी नाराजगी जाहिर की है। आपका बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 16 जून को ओल्ड टेफर्ड मैदान पर होगा।

अभिनंदन का मजाक
मालूम हो कि पाकिस्तानी चैनल इस मुकाबले को लेकर विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का मजाक बनाया है, इस विज्ञापन में दिख रहा शख्स अभिनंदन की तरह मूछें रखे हुए है,
वह चाय पी रहा है, वीडियो में उससे चाय का कप छिनते हुए भी दिखाया गया है। इस विज्ञापन पर भारतीय प्रशंसकों ने ऐतराज जताया है।

सानिया का ट्वीट
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने इस पर ट्वीट कर लिखा है कि सरहद के दोनों ओर शर्मिंदा करने वाले विज्ञापन हैं, सच कहूं, तो दोस्तों घटिया बातों के जरिये मैच का माहौल बनाने की आवश्यकता नहीं है,
पहले ही इसे काफी अटेंशन मिल चुका है, भगवान के लिये ये केवल क्रिकेट ही तो है, यदि आपको लगता है कि ये बड़ी चीज है तो फिर हकीकत का सामना करो।

स्टार स्पोर्ट्स का विज्ञापन
इससे पहले स्टार स्पोर्ट्स ने भी एक विज्ञापन जारी किया था, जिसमें उनका काफी मजाक बनाया गया था, मौका मौका.... के नये विज्ञापन में फादर्स डे के एंगल से पाकिस्तान पर तंज कसा गया है।
आपको बता दें कि 16 जून को फादर्स डे है, भारत को पाकिस्तान का अब्बू बताया गया है। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें