पाकिस्तानी एक्ट्रेस पर भड़की सानिया मिर्जा, पाक टीम को लेकर कही झन्नाटेदार बात

लगातार ट्रोल हो रही सानिया मिर्जा ने जैसे ही वीना मलिक का ट्वीट देखा, उन्होने तुरंत करारा जवाब दिया।

लगातार ट्रोल हो रही सानिया मिर्जा ने जैसे ही वीना मलिक का ट्वीट देखा, उन्होने तुरंत करारा जवाब दिया।।

भारत-पाक के बीच विश्वकप में लीग मुकाबला हो चुका है, हार-जीत का फैसला हो चुका है, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सानिया मिर्जा उन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देकर सांस भी नहीं ले पाई थी, जो पाक की हार के लिये उनके पति शोएब मलिक के प्रदर्शन को जिम्मेदार बता रहे थे, अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने भी उन पर धावा बोल दिया। दरअसल आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सानिया अपने पति शोएब और बच्चे संग पाकिस्तानी टीम के साथ रेस्टोरेंट में पार्टी करती दिखी थी।

वीना का ट्वीट
बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी वीना मलिक ने आलोचना करते हुए लिखा, सानिया मैं तुम्हारे बच्चे को लेकर चिंतित हूं, तुम उसे शीशा पैलेस ले गये, क्या ये आपकी सेहत के लिये खतरनाक नीहं है,
जहां तक मुझे याद है आर्चीज सिर्फ जंक फूड के लिये जाना जाता है, वहां जाना एथलीट या लड़कों के लिये सही नहीं है, ये आपको अच्छी तरह पता होना चाहिये, क्योंकि आप एक मां भी हैं और एथलीट भी।

सानिया का करारा जवाब
लगातार ट्रोल हो रही सानिया ने भी जैसे ही वीना मलिक का ट्वीट देखा, उन्होने तुरंत करारा जवाब दिया, उन्होने लिखा, कि मैं अपने बच्चे को शीशा पैलेस लेकर नहीं गई थी,
इसके लिये ना तो आपको चिंता करने की जरुरत है और ना ही बाकी दुनिया  को, क्योंकि मुझे लगता है कि मैं अन्य लोगों के मुकाबले अपने बेटे का अच्छे से ध्यान रखती हूं, दूसरी बात ये है कि मैं पाक क्रिकेट टीम की ना तो डाइटीशियन हूं और ना ही उनकी मां, या प्रिसिंपल या फिर टीचर।

लेट नाइट पार्टी 
मालूम हो कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 16 जून को भारत से मुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम ने लेट नाइट पार्टी की थी,
हालांकि इस वीडियो पर शोएब मलिक के भी सफाई दी है और बताया कि वीडियो 13 जून की है, ना कि 15 जून की। आपको बता दें कि भारत के खिलाफ मुकाबले में सानिया के पति शोएब मलिक खाता भी नहीं खोल सके, जिसके बाद से वो आलोचकों के निशाने पर हैं।