सानिया मिर्जा का बेटा हिंदुस्तानी या पाकिस्तानी, पति शोएब मलिक ने दिया ऐसा जवाब

सानिया मिर्जा शादी के बाद भी भारत की नागरिक हैं, वो भारत के लिये टेनिस खेलती हैं, जबकि उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिये क्रिकेट खेलते हैं और पाक के नागरिक हैं

सानिया मिर्जा शादी के बाद भी भारत की नागरिक हैं, वो भारत के लिये टेनिस खेलती हैं, जबकि उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिये क्रिकेट खेलते हैं और पाक के नागरिक हैं।

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी को करीब 9 साल हो चुके हैं, लेकिन इतने दिनों के बाद भी दोनों अकसर आलोचकों के निशाने पर रहते हैं, अकसर लोग रह-रहकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करते रहते हैं, हाल ही में सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत पर बधाई दी, तो ट्रोलर्स शोएब मलिक को खरी-खोटी सुना गये।

बच्चे की राष्ट्रीयता को लेकर सवाल
आपको बता दें कि सानिया मिर्जा शादी के बाद भी भारत की नागरिक हैं, वो भारत के लिये टेनिस खेलती हैं, जबकि उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिये क्रिकेट खेलते हैं और पाक के नागरिक हैं,
ऐसे में सवाल पूछा जा रहा है कि सानिया-शोएब के बेटे इजहान मिर्जा मलिक हिंदुस्तानी होंगे या पाकिस्तानी, क्योंकि उनके पिता पाकिस्तानी और मां हिंदुस्तानी हैं।

शोएब ने दिया जवाब
पाकिस्तानी मीडिया के एक पत्रकार ने क्रिकेटर शोएब मलिक से पूछा कि आपका बेटा कौन से देश की राष्ट्रीयता रखेगा, हालांकि इस सवाल पर बौखलाने के बजाय शोएब ने बड़े ही संयम से इसका जवाब दिया। उन्होने मुस्कुराते हुए कहा कि
अगर तुम मेरे बेटे के असली चाचा होते, तो इस तरह का सवाल ही नहीं पूछते। शोएब ने आगे कहा कि बच्चे की राष्ट्रीयता मायने नहीं रखती, मेरा बच्चा ना हिंदुस्तानी होगा और ना पाकिस्तानी, हो सकता है, उसकी राष्ट्रीयता किसी तीसरे देश की हो।

किस देश के लिये खेलेगा
आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से सवाल पूछा गया था कि वो शादी के बाद भी भारत के लिये खेल रही हैं,
उनके पति पाक के लिये खेलते हैं, उनका बेटा क्रिकेटर बनेगा या टेनिस खिलाड़ी, साथ ही वो किस देश के लिये खेलेगा, इस पर सानिया ने कहा था कि हो सकता है मेरा बेटा स्पोर्ट्स मैन ना बने, वो एक्टर बने या किसी और पेशे में जाना पसंद करे।

मिल सकती है भारतीय नागरिकता 
मालूम हो कि सानिया का बेटा हैदराबाद में पैदा हुआ है, नियमों के मुताबिक अगर कोई बच्चा भारत में पैदा होता है और उसके मां-बाप में से कोई भी एक भारतीय है,
तो उस बच्चे को भारत की नागरिकता आसानी से मिल सकती है। इस लिहाज से इजहान को भारत की नागरिकता मिल सकती है।