सानिया ने पाक को दी जीत पर बधाई, तो लोगों ने कहा हराएंगे तो मायके वाले ही
मैच जीतने के बाद पाकिस्तान की टीम को बधाई देने वालों की सूची में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का भी नाम शामिल था।
मैच जीतने के बाद पाकिस्तान की टीम को बधाई देने वालों की सूची में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का भी नाम शामिल था।
आईसीसी विश्वकप 2019 शुरु हो चुका है, भारत अपना पहला मुकाबला 5 जून को दक्षिण अफ्रीका से खेलेगा, लेकिन इस मुकाबले से पहले सोमवार को पड़ोसी देश पाकिस्तान के खेले गये मुकाबले ने सबका ध्यान खींचा, पाक ने इंग्लैंड के सामने 349 रनों का लक्ष्य रखा था, इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान इंग्लैंड 334 रनों पर रुक गई, पाक की ओर से सबसे ज्यादा 84 रन मोहम्मद हफीज ने बनाये।सानिया ने दी बधाई
मैच जीतने के बाद पाकिस्तान की टीम को बधाई देने वालों की सूची में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का भी नाम शामिल था।
हालांकि इस मुकाबले में सानिया के पति शोएब मलिक सिर्फ 8 रन ही बना सके थे, लेकिन शोएब इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का विकेट हासिल करने में कामयाब रहे।
सानिया का ट्वीट
जीत के बाद सानिया मिर्जा ने ट्विटर पर लिखा, पाकिस्तान की टीम को जीत के साथ जोरदार वापसी के लिये बधाई, मैच हमेशा की तरह अप्रत्याशित रहा,
क्रिकेट विश्वकप दिलचस्प होता जा रहा है। सानिया के इस ट्वीट के बाद ताबड़तोड़ ट्वीट्स होने लगे।
ट्रेंड करने लगी सानिया
पाकिस्तान में मंगलवार सुबह सानिया भाभी टॉप ट्रेंड्स में शामिल रहा, कई लोगों ने हैशटैग के साथ ट्वीट किया, एक हैंडल ने लिखा भाभी आपको ग्राउंड में मिस कर रहे हैं,
शोएब मलिक के साथ, तो हुसैन बाजवा नाम के हैंडल ने लिखा, शुक्रिया सानिया भाभी, भारत बनाम पाक के मैच में आपको देखेंगे।
भारतीयों ने किया ट्रोल
सानिया की बधाई के बाद कई भारतीयों ने उनसे पूछा कि 16 जून को होने वाले मुकाबले में किसे सपोर्ट करेंगी, एक यूजर ने लिखा, कुछ भी कर लो, हराएंगे तो तुम्हारे मायके वाले ही,
आपको बता दें कि विश्वकप में सबसे ज्यादा चर्चा भारत-पाक मुकाबले की हो रही है।



