भारत से हार के बाद पाक कप्तान का वीडियो देख फूट-फूटकर रोने लगी थी उनकी पत्नी

पाकिस्तानी कप्तान ने अपनी पत्नी को समझाया कि ये सिर्फ एक वीडियो है, इसे गंभीरता से लेने की जरुरत नहीं है

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
पाकिस्तानी कप्तान ने अपनी पत्नी को समझाया कि ये सिर्फ एक वीडियो है, इसे गंभीरता से लेने की जरुरत नहीं है। 

विश्वकप 2019 के एक मुकाबले में पाकिस्तानी टीम भारत से क्या हारी, मानो पूरी टीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, कप्तान सरफराज अहमद की अगुवाई वाली पूरी पाक टीम की चौतरफा आलोचना हो रही है, फैंस पूरी टीम पर निशाना साध रही है, हालांकि अपमान का घूंट पीकर भी सरफराज आगे बढ रहे हैं, इस मुकाबले के बाद पाक टीम ने विश्वकप में वापसी की है, उन्होने पहले इंग्लैंड फिर न्यूजीलैंड को हराया।

फैंस ने गालियां दी  
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गये भारत-पाक मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा,
कप्तान सरफराज के शारीरिक बनावट से लेकर उनकी उबासी तक का मजाक बनाया गया, उसके बाद सरफराज अपने परिवार के साथ एक मॉल घूमने गये, जहां एक बदतमीज शख्स ने उन्हें भद्दी गालियां दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

पत्नी रोने लगी
उस बदतमीज शख्स ने पाकिस्तानी कप्तान को सूअर की तरह मोटा कहा, इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा, सरफराज खान जब होटल के कमरे में पहुंचे,
तो उनकी पत्नी वीडियो देखकर रो रही थी, जिसके बाद उन्होने पत्नी को समझाया और चुप कराया।

पत्नी को समझाया 
पाकिस्तानी कप्तान ने अपनी पत्नी को समझाया कि ये सिर्फ एक वीडियो है, इसे गंभीरता से लेने की जरुरत नहीं है,
सरफराज ने कहा कि मुझे याद है कि जब मैं अपने कमरे की तरफ जा रहा था, तो मेरी पत्नी भी वीडियो देखकर रो रही थी, मैंने उनसे कहा कि ये महज एक वीडियो है, हमें ये सब सहन करना होता है, क्योंकि हमारे क्रिकेट फैंस काफी भावुक होते हैं।

फैन ने माफी मांगी 
वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों बाद ही कई क्रिकेट फैंस खुलकर पाकिस्तानी कप्तान के समर्थन में आ गये, उन्होने उस बदतमीज युवा को जमकर ट्रोल किया,
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने कहा कि अगर वो होते, तो उस युवा को थप्पड़ जड़ देते, जिसके बाद उस युवा ने पाकिस्तानी कप्तान से माफी मांग ली।