हार के बाद दिखा पाकिस्तानी कप्तान का गुस्सा, बताया आखिर क्यों चुनी पहले फिल्डिंग, वीडियो
पाक के कप्तान ने बारिश होने की संभावना की वजह से टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिये बुलाया, लेकिन भारत ने शानदार शुरुआत की।
पाक के कप्तान ने बारिश होने की संभावना की वजह से टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिये बुलाया, लेकिन भारत ने शानदार शुरुआत की।
रविवार को भारत-पाक के बीच महामुकाबला खेला गया, जिसमें एक बार फिर बाजी भारत ने मारा, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की लाजबाव पारी की वजह से भारत ने पाकिस्तान को 89 रनों से हराया। इसके साथ ही पाक के खिलाफ भारत का विजयी अभियान 7-0 (विश्वकप में) पर पहुंच गया है। पाक के कप्तान सरफराज अहमद ने टीम के खराब प्रदर्शन की बात मानते हुए कहा कि टीम ने खेल के सभी स्तर पर कमजोर प्रदर्शन किया।सरफराज ने क्या कहा
मैच हारने के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि फखर जमान और बाबर आजम के बीच अच्छी साझेदारी हो रही थी, लेकिन बाकी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सके,
एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि मैं सिर्फ एक खिलाड़ी की बात नहीं करुंगा, यहां पूरी टीम ने खराब प्रदर्शन किया, हमनें बॉलिंग, बैंटिग और फील्डिंग तीनों ही क्षेत्रों में खराब प्रदर्शन किया।
क्यों पहले फिल्डिंग का लिया फैसला
पाक के कप्तान ने बारिश होने की संभावना की वजह से टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिये बुलाया, लेकिन भारत ने शानदार शुरुआत की,
धवन की गैर-मौजदूगी में राहुल और रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेली। इन दोनों के बाद विराट कोहली ने भी 77 रनों का योगदान दिया, जिसकी वजह से टीम का स्कोर 50 ओवर में 336 रन जा पहुंचा।
पाक की शतकीय साझेदारी
पहला विकेट जल्दी खो देने के बाद बाबर आजम और फखर जमान ने क्रीज पर कुछ समय बिताया, दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी थी,
लग रहा था कि ये जोड़ी पाक को मुकाबले में ले आएगा, लेकिन तभी चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने ब्रेक थू दिलाया, जिसके बाद पूरी पाकिस्तानी टीम लड़खड़ा गई और उन्हें 89 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
"I think our whole team is not performing well in all three departments"— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 17, 2019
Pakistan captain #SarfarazAhmed talks about the disappointment of losing to India in their #CWC19 clash yesterday. pic.twitter.com/SUjrowpoCp


