स्टार क्रिकेटर की लव स्टोरी है बिल्कुल फिल्मी, पत्नी के चक्कर में बिजनेसमैन की कर दी थी पिटाई

स्टार क्रिकेटर शाकिब की पत्नी सबसे ज्यादा चर्चा में साल 2014 में भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान आई थी।

स्टार क्रिकेटर शाकिब की पत्नी सबसे ज्यादा चर्चा में साल 2014 में भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान आई थी।

क्रिकेट सितारे मैदान पर किये गये प्रदर्शन के लिये जाने जाते हैं, हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ भी कम रोमांचक नहीं होती। वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश की जीत के सूत्रधार रहे शाकिब अल हसन की जिंदगी भी कम दिलचस्प नहीं है, बांग्लादेशी दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब ने उम्मीद अहमद शिशिर से शादी की है। आइये इनके पर्सनल लाइफ के बारे में आपको बताते हैं।

मॉडलिंग के ऑफर 
शाकिब अल हसन की पत्नी शिशिर का जन्म बांग्लादेश के ढाका में हुआ है, हालांकि जब शिशिर 8 साल की थी, तभी उनका परिवार अमेरिका शिफ्ट हो गया था,
शिशिर ने मिन्नेसोटा यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है और सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, हालांकि उन्हें मॉडलिंग के भी कई सारे ऑफर मिलते रहते थे, लेकिन उन्होने उसे स्वीकार नहीं किया।

शाकिब के साथ विज्ञापन
आखिर शिशिर ने एक विज्ञापन के लिये मॉडलिंग करने  को हामी भर दी, उन्होने शाकिब के साथ भी एक विज्ञापन किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था,
ये विज्ञापन बांग्लादेश की सबसे बड़ी सेलुलर कंपनी का था, बाद में कंपनी ने दोनों को ब्रांड एंबेसडर बना दिया।

इंग्लैंड में पनपा प्यार
कम ही लोगों को पता है कि विश्वकप में जिस इंग्लैंड की धरती पर शाकिब का बल्ला रन उगल रहा है, वहीं कभी उन्हें जीवनसंगिनी भी मिली थी।
साल 2010 में शाकिब काउंटी क्रिकेट खेलने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बनें, उन्होने वार्सेस्टरशायर की ओर से काउंटी में डेब्यू किया, इसी दौरान अपनी पढाई के सिलसिले में शिशिर इंग्लैंड में थी। यहीं पर दोनों की मुलाकात पहली बार एक होटल में  हुई, और फिर यहीं से प्यार की शुरुआत हुई।

2012 में शादी 
2010 में मुलाकात के बाद करीब दो साल दोनों ने डेट किया, फिर 12 दिसंबर 2012 को एक होने का फैसला लिया, 2015 में शाकिब एक बिटिया के पिता बने,
जिसका नाम दोनों ने अलायना हसन ऑबरे रखा है। आपको बता दें कि शाकिब की पत्नी सबसे ज्यादा चर्चा में साल 2014 में भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान आई थी, दरअसल मीरपुर में खेले जा रहे इस मुकाबले के दौरान स्डेडियम की गैलरी में एक बड़े बिजनेसमैन के बेटे ने शिशिर से बदसलूकी कर दी, जैसे ही ये खबर शाकिब को लगी, वो तुरंत सुरक्षाकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गये, उन्होने पत्नी के साथ ऐसी हरकत करने वाले रहमान नाम के बिजनेसमैन की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद रहमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।