दिलचस्प है शाकिब की लव स्टोरी, पहली ही नजर में हो गये थे क्लीन बोल्ड, इंग्लैंड में प्यार चढा परवान
कम ही लोगों को पता है कि जिस इंग्लैंड की धरती पर शाकिब शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, कभी शिशिर से प्यार भी इसी धरती पर परवान चढा था।
कम ही लोगों को पता है कि जिस इंग्लैंड की धरती पर शाकिब शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, कभी शिशिर से प्यार भी इसी धरती पर परवान चढा था।
इस विश्वकप में अगर किसी टीम ने सबसे ज्यादा उलटफेर किये हैं, तो वो बांग्लादेश की टीम है, इस टीम ने अभी तक उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन किया है,खासकर बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की खूब तारीफ हो रही है, हालांकि आज हम उनके क्रिकेट नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ के बारे में आपको बताते हैं, शाकिब ने अपने देश की मॉडल उम्मीद अहमद शिशिर से शादी की है, दोनों की लव स्टोरी दिलचस्प है।
बांग्लादेश में जन्म
शाकिब अल हसन की पत्नी शिशिर का जन्म ढाका के पास साल 1989 में हुआ था, लेकिन शिशिर जब 8 साल की थी, तो उनका परिवार अमेरिका शिफ्ट हो गया,
जिसके बाद उनकी पढाई लिखाई वही हुई, उन्होने इंजीनियरिंग की पढाई की है। शिशिर को कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग के ऑफर मिलते रहते थे, हालांकि तब वो उन्हें ठुकरा देती थी।
इंग्लैंड में पनपा प्यार
कम ही लोगों को पता है कि जिस इंग्लैंड की धरती पर शाकिब शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, कभी शिशिर से प्यार भी इसी धरती पर परवान चढा था,
साल 2010 में शाकिब काउंटी क्रिकेट खेलने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बने थे, तभी अपनी पढाई के सिलसिले में शिशिर भी इंग्लैंड में थी, दोनों की मुलाकात एक होटल में हुई थी, इसके बाद दोनों के मुलाकातों का सिलसिला शुरु हो गया।
2012 में शादी
शाकिब और शिशिर ने करीब दो साल डेट करने के बाद फैसला लिया, कि अपने रिलेशनशिप को नेक्सट लेवल पर ले जाएंगे, दोनों ने 12 दिसंबर 2012 को शादी की,
फिर करीब तीन साल बाद नवंबर 2015 में उनके घर बिटिया का जन्म हुआ, जिसका नाम दोनों ने अलायना हसन ऑबरे रखा है।
बिजनेसमैन की पिटाई
शाकिब की पत्नी तब सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही थी, जब 2014 में भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान मीरपुर के नेशनल स्टेडियम में एक बिजनेसमैन के बेटे ने उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी की थी,
जैसे ही ये खबर शाकिब को मिली, वो तुरंत मौके पर पहुंचे और रहमान मलिक नाम के उस शख्स की जमकर पिटाई कर दी। बाद में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।




