रोहित या विराट नहीं बल्कि इस भारतीय बल्लेबाज से खौफ खा रहा है ऑस्ट्रेलिया, जानिये वजह

शिखर धवन को इंग्लैंड की पिचें खूब रास आती हैं, आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी में शिखर धवन ने दो बार यहां रनों का अंबार लगा दिया था।

शिखर धवन को इंग्लैंड की पिचें खूब रास आती हैं, आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी में शिखर धवन ने दो बार यहां रनों का अंबार लगा दिया था।

विश्वकप के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराने के बाद टीम इंडिया के हौंसले  बुलंद हैं, अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा, ये मैच रविवार को ओवल के मैदान पर खेला जाएगा, कंगारु टीम भी शुरुआती दो मैच जीतकर जोश में है, इस मुकाबले में हर किसी की नजर विराट कोहली और रोहित के बल्ले पर टिकी होगी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को इन दोनों से ज्यादा खतरा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन से लग रहा है।

क्या है वजह 
दरअसल कंगारु टीम के डर की वजह है ओवल का मैदान, इस मैदान पर भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का धमाकेदार रिकॉर्ड है, वैसे तो पहले मुकाबले में धवन ने सिर्फ 8 रन बनाये,
लेकिन ओवल के वो किंग कहे जाते हैं, वो जब भी  इस मैदान पर बल्लेबाजी के लिये आते हैं, तो रनों का अंबार लगा देते हैं।

शानदार रिकॉर्ड
शिखर धवन ओवल के मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज हैं, उन्होने अब तक इस मैदान पर खेले 4 मैचों में 108.66 के बेहतरीन औसत से 326 रन बनाये हैं,
इतना ही नहीं गब्बर ने इस मैदान पर दो शतक और एक अर्धशतक भी लगाया है, दूसरी ओर इस मैदान पर कप्तान कोहली का औसत मात्र 27.5 का है, तो रोहित ने भी 35.5 के औसत से यहां रन बनाये हैं।

इंग्लैंड में धवन का धमाल
आपको बता दें कि शिखर धवन को इंग्लैंड की पिचें खूब रास आती हैं, आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी में शिखर धवन ने दो बार यहां रनों का अंबार लगा दिया था, इंग्लैंड में उनका बैटिंग औसत 61.50 का है,

इस दौरान उन्होने 984 रन बनाये हैं, पिछले 10 साल में  किसी भी विदेश बल्लेबाज ने इंग्लैंड की पिचों पर इतने रन नहीं बनाये हैं।

आईसीसीसी के टूर्नामेंट में जलवा
मालूम हो कि शिखर धवन का बल्ला आईसीसी टूर्नामेंटों में कुछ ज्यादा ही चलता है, पिछले 6 साल में दो बार इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया,
साल 2013 के चैपियंस ट्रॉफी में धवन ने 5 मैचों में 90.75 के लाजबाव औसत से 358 रन बनाये, फिर 2017 चैपियंस ट्रॉफी में 5 मैचों में 67.60 के औसत से  338 रन बनाये थे।