शादी के बाद बदल गई शिखर धवन की किस्मत, दो बच्चों की मां पर आ गया था दिल

आयशा पहले से शादीशुदा थी, उन्होने अपने पहले पति को तलाक दे दिया था, साल 2012 में उन्होने शिखर धवन से शादी की

आयशा पहले से शादीशुदा थी, उन्होने अपने पहले पति को तलाक दे दिया था, साल 2012 में उन्होने शिखर धवन से शादी की।

विश्वकप के दूसरे मुकाबले में ओवल में कंगारु गेंदबाजों की जमकर खबर लेने वाले शिखर धवन का ऑस्ट्रेलिया से खास रिश्ता है, दरअसल मेलबर्न गब्बर का ससुराल है, शिखर धवन की ऑस्ट्रेलियन पत्नी आयशा बॉक्सर हैं और मूल रुप से बंगाल से हैं, हालांकि आयशा का जन्म उनके परिवार के ऑस्ट्रेलिया में बस जाने के बाद हुआ है, उन्होने अपनी पढाई भी मेलबर्न में ही पूरा किया है।

हरभजन ने कराया था मुलाकात 
बताया जाता है कि आयशा मुखर्जी और शिखर धवन को टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज हरभजन सिंह ने मिलवाया था, दरअसल आयशा भज्जी की दोस्त थीं,

भज्जी जब भी ऑस्ट्रेलिया जाते तो आयशा से जरुर मिलते थे, एक दिन हरभजन ने ही दोनों की मुलाकात करवाई।

सोशल मीडिया पर रिक्वेस्ट
इसके बाद फेसबुक पर शिखर धवन ने आयशा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, हालांकि एक इंटरव्यू में गब्बर ने बताया था कि रिक्वेस्ट भेजते समय उन्होने सोचा था कि
क्या ये बॉक्सर उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करेगी, फिर लगा जो होगा देखा जाएगा, सोचकर रिक्वेस्ट भेज दी।

शादी के बाद बदल गई किस्मत
आयशा पहले से शादीशुदा थी, उन्होने अपने पहले पति को तलाक दे दिया था, साल 2012 में उन्होने शिखर धवन से शादी की, शिखर से शादी से पहले उनकी दो बेटियां थी,
धवन से शादी के बाद साल 2014 में बेटे जोरावर को जन्म दिया। आयशा से शादी के बाद धवन का करियर शिखर पर चढने लगा, उनकी किस्मत उनसे एक कदम आगे चलने लगी, और वो देखते ही देखते टीम इंडिया के चर्चित चेहरों में शामिल हो गये।

घर वाले थे खिलाफ 
बताया जाता है कि जब शिखर धवन के घर वालों को पता चला कि उनका बेटा दो बेटियों की मां से शादी करना चाहता है, तो घर वालों ने खूब विरोध किया,
आयशा धवन से करीब 10 साल बड़ी हैं, हालांकि बाद में धवन ने ना सिर्फ अपने घर वालों को मनाया, बल्कि आयशा के साथ सात फेरे भी लिये, शिखर धवन अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताते नजर आते हैं।