सालों बाद सोनाली बेंद्रे से अफेयर पर शोएब अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, खुुल गया पुराना राज, वीडियो
शोएब अख्तर ने कहा कि मैं कभी सोनाली बेंद्रे से नहीं मिला, वो बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन मैं कभी उनका फैन नहीं रहा
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
शोएब अख्तर ने कहा कि मैं कभी सोनाली बेंद्रे से नहीं मिला, वो बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन मैं कभी उनका फैन नहीं रहा।
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के साथ अपने अफेयर की खबरों पर सफाई दी है, तेज गेंदबाज ने कहा कि सोनाली के साथ अफेयर को लेकर जो कुछ भी दावा किया जा रहा है, वो पूरी तरह से बिल्कुल बकवास है। शोएब अख्तर के मुताबिक वो कभी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से मिले तक नहीं, आपको बता दें कि अख्तर ने ये बातें अपने यू-ट्यूब चैनल पर कही है।किडनैप करना चाहते थे
दरअसल कुछ मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक दावा किया जा रहा था कि आज से 10-15 साल पहले शोएब अख्तर सोनाली बेंद्रे के दीवाने थे, वो उन्हें किडनैप करना चाहते थे,
हालांकि अब पाकिस्तानी गेंदबाज ने इन बातों पर सफाई दी है, और कहा है कि ये सब दावे बिल्कुल झूठ है।
नहीं था उनका फैन
शोएब अख्तर ने कहा कि मैं कभी सोनाली बेंद्रे से नहीं मिला, वो बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन मैं कभी उनका फैन नहीं रहा, मैंने उनकी एक दो फिल्में देखी है,
हालांकि जब उन्होने कैंसर को मात दी, तो मैं उनकी हिम्मत देख उनका फैन हो गया हूं।
पर्स में सोनाली की तस्वीर
इसके साथ ही ये भी दावा किया जा रहा था कि शोएब के कमरे में बॉलीवुड एक्ट्रेस के ढेरों पोस्टर्स लगे थे, वो सोनाली की तस्वीर अपनी पर्स में लिये घूमते थे,
हालांकि अख्तर ने इन दावों को बकवास करार दिया है, उन्होने कहा कि मेरे कमरे में सोनाली के कोई पोस्टर नहीं लगे थे, मेरे कमरे में सिर्फ एक व्यक्ति का पोस्टर रहता था वो हैं इमरान खान।


