भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले शोएब अख्तर ने की थी बड़ी भविष्यवाणी, जानिये क्या हुआ
मुकाबले से पहले पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि इस मुकाबले में निश्चित रुप से टीम इंडिया जीतेगी।
मुकाबले से पहले पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि इस मुकाबले में निश्चित रुप से टीम इंडिया जीतेगी।
विश्वकप 2019 को लेकर तरह-तरह की भविष्यवाणियां जारी है, कोई इंग्लैंड को इस बार का मजबूत दावेदार बता रहा है, तो कोई भारत और वेस्टइंडीज पर नजर रखने को कह रहा है, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले से पहले पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी भविष्यवाणी की थी, जो काफी हद तक सही साबित हुई।भारत के मुकाबले अफ्रीकी टीम कमजोर
आपको बता दें कि जहां एक ओर टीम इंडिया के खिलाड़ी तरोताजा और जोश से भरे हुए थे, वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने शुरुआती दोनों मैच हारकर हताशा के दौर से गुजर रही है,
रही सही कसर खिलाड़ियों की चोटों ने पूरी कर दी है, उनके प्रमुख तेज गेंदबाज लुंगी एन्गिडी भारत के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो गये थे, तो अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन कंधे में चोट की वजह से विश्वकप में ही नहीं खेल सकेंगे।
भारत के पास दिलेर कप्तान
मुकाबले से पहले पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि इस मुकाबले में निश्चित रुप से टीम इंडिया जीतेगी,
विराट की टीम के आगे दक्षिण अफ्रीकी टीम कहीं नहीं ठहरती, एन्गिडी और स्टेन मैच से बाहर हो चुके हैं, रबाडा भी पूरी लय में नहीं हैं, तो दूसरी ओर टीम इंडिया के पास दिलेर कप्तान है, तगड़ा गेंदबाजी आक्रमण है, बल्लेबाजी में भी टीम काफी मजबूत है।
सच हुई भविष्यवाणी
टीम इंडिया के जांबाजों ने शोएब अख्तर की भविष्यवाणी को सच साबित कर दिया, भारतीय खिलाड़ी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिल्डिंग तीनों विभागों में अफ्रीकी टीम से बेहतर दिखे,
मैच के पहले ओवर से ही टीम इंडिया हावी दिखी, रोहित शर्मा ने नाबाद शतक लगाकर मैदान मार लिया, तो चहल और बुमराह ने भी गेंदबाजी से अपनी छाप छोड़ी।


