सानिया मिर्जा को लेकर शोएब का बड़ा बयान, कह दिया बदकिस्मत, वीडियो
सानिया के पति शोएब मलिक ने अपने परिवार का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें दुख होता है, बीस साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के बाद उन्हें सफाई देनी पड़ रही है
सानिया के पति शोएब मलिक ने अपने परिवार का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें दुख होता है, बीस साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के बाद उन्हें सफाई देनी पड़ रही है।
आईसीसी विश्वकप के लीग मुकाबले में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद सानिया मिर्जा लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर हैं, सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस उनपर जमकर निशाना साध रहे हैं। दरअसल भारत के खिलाफ सानिया के पति खाता भी नहीं खोल सके, जिसकी वजह से पाक फैंस उन्हें और उनकी पत्नी को ट्रोल कर रहे हैं।शोएब अख्तर ने किया बचाव
सानिया के पति शोएब मलिक ने अपने परिवार का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें दुख होता है, बीस साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के बाद उन्हें सफाई देनी पड़ रही है,
इसके साथ ही उन्होने लोगों से अपील की थी, कि उनके परिवार का सम्मान करे, अब पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सानिया मिर्जा का बचाव किया है, और उनके समर्थन में अपनी बातें कही है।
बदकिस्मत हैं सानिया
शोएब अख्तर ने कहा कि सानिया मिर्जा बदकिस्मत हैं, वो कुछ भी कर लें, लेकिन अकसर किसी ना किसी वजह से भारत या पाक के फैंस की ओर से आलोचना सुनने को मिल ही जाती है।
अख्तर ने कहा कि अगर पाकिस्तानी टीम हारती है, तो वो पाक फैंस के निशाने पर आ जाती हैं, क्योंकि उनके पति पाक की ओर से खेलते हैं।
डिनर की तस्वीर वायरल
आपको बता दें कि भारत-पाक मुकाबले के बाद एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें सानिया अपने बच्चे और पति के साथ पाक टीम के साथ डिनर और लेट नाइट पार्टी करती दिखी थी,
जिसके बाद कहा पाक टीम की भी खूब आलोचना हुई थी, कि लेट नइट पार्टी की वजह से ऐसा प्रदर्शन किया, साथ ही सानिया पर भी जमकर निशाना साधा गया।
सानिया के लिये दुख है
शोएब अख्तर ने कहा कि उन्हें सानिया मिर्जा के लिये दुख है, वो अपने पति के साथ डिनर करने ही तो गई थी, इसका उनके मैच में प्रदर्शन से क्या संबंध,
उन्होने अपने पति को थोड़े ही बोला था, कि अच्छा प्रदर्शन मत करना, फैंस के कमेंट्स पढकर दुख हो रहा है। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें



