सीएम की चेतावनी के बाद भी नहीं रुक रहे सिद्धू, अब ट्विटर पर लिखा बवाली बात
कैप्टन और सिद्धू के बीच टकराव भी जारी है, कैप्टन ने जहां सिद्धू से उनका विभाग वापस लेने का ऐलान कर दिया है, वहीं सिद्धू ने भी अपने कामकाज को लेकर सफाई दी है।
कैप्टन और सिद्धू के बीच टकराव भी जारी है, कैप्टन ने जहां सिद्धू से उनका विभाग वापस लेने का ऐलान कर दिया है, वहीं सिद्धू ने भी अपने कामकाज को लेकर सफाई दी है।
नवजोत सिंह सिद्धू सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मतभेद की वजह से सुर्खियों में हैं, दोनों ओर से बयानबाजी जारी है, इन दिनों सिद्धू ने सोशल मीडिया पर शायराना अंदाज में ट्वीट करना शुरु किया है, वो रोजाना कोई ना कोई ट्वीट कर रहे हैं, बीते दिन उन्होने दो शायरी ट्वीट किये, तो सोमवार को भी उन्होने शायरी के जरिये अपने दिल की बात कहने की कोशिश की, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।सिद्धू का ट्वीट
रविवार को सिद्धू ने ट्विटर पर लिखा,
उन्हें यह फिक्र है हरदम नई तर्जे जफ़ा (बेवफाई) क्या है
हमें भी शौक है कि देखें सितम की इंतहा क्या है,
गुनहगारों में शामिल गुनाहों से नहीं है वाकिफ
सितम करते हैं वो, खुदा जाने खता क्या है।
सोमवार को भी ट्वीट
पुराने ट्वीट में सिद्धू बेवफाई का जिक्र किया, तो अगले दिन उन्होने बहादुरी से जुड़ी शायरी लिखी,
उन्होने लिखा, बहादुर कब किसी का आसरा एहसान लेते हैं
उसी को कर गुजरते हैं जो मन में ठान लेते हैं।
सीएम से मतभेद
आपको बता दें कि इन दिनों सिद्धू कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मतभेदों की वजह से सुर्खियों में हैं, लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में उथल-पुथल और मंथन का दौर जारी है,
कैप्टन और सिद्धू के बीच टकराव भी जारी है, कैप्टन ने जहां सिद्धू से उनका विभाग वापस लेने का ऐलान कर दिया है, वहीं सिद्धू ने भी अपने कामकाज को लेकर सफाई दी है, साथ ही सीएम पर निशाना भी साधा है, उन्होने कहा था कि उन्हें पार्टी के ही लोगों से गालियां दिलाई जा रही है, लेकिन फिर भी वो चुप हैं।


