कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चलाया चाबुक, मंत्रालय छिनते ही बदल गये सिद्धू के सुर

पंजाब सरकार में सिद्धू का मंत्रालय बदल दिया गया है, पहले उनके पास स्थानीय शासन विभाग था जो उनसे वापस ले लिये गया है।

पंजाब सरकार में सिद्धू का मंत्रालय बदल दिया गया है, पहले उनके पास स्थानीय शासन विभाग था जो उनसे वापस ले लिये गया है।

पंजाब कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू के बीच जारी बयानबाजी अब पार्टी के भीतर दरार का रुप लेता जा रहा है, सिद्धू कैप्टन द्वारा बुलाये गये कैबिनेट की बैठक में भी नहीं पहुंचे और बयानबाजी भी की, तो दूसरी ओर सीएम ने भी सिद्धू पर कार्रवाई करते  हुए उनसे उनका मंत्रालय छिन लिया है, हालांकि उन्हें नया मंत्रालय दे दिया गया है।

सिद्धू ने साधा निशाना
मंत्रालय बदले जाने से नाराज नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मुझे हल्के में नहीं लिया जा सकता, मेरे विभाग को और मुझे निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है,
मुझे कुछ कांग्रेस नेताओं को गालियां दिलवाई जा रही हैं, उन्होने कैप्टन का बिना नाम लिया कहा, कि मैंने हमेशा उन्हें बड़े भाई की तरह सम्मान दिया, हमेशा उनकी बात सुनता हूं, लेकिन इससे दुख पहुंचता है कि सामूहिक जिम्मेदारी कहां गई।

कैप्टन ने बदला विभाग
मालूम हो कि पंजाब सरकार में सिद्धू का मंत्रालय बदल दिया गया है, पहले उनके पास स्थानीय शासन विभाग था जो उनसे वापस ले लिये गया है,
अब उन्हें बिजली एवं नई नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि मंत्रालय बदले जाने को सिद्धू अपना अपमान मान रहे हैं, वो खुलकर इस पर बोल रहे हैं।

एक-दूसरे पर आरोप
आपको बता दें कि पंजाब में कांग्रेस ने 13 में से 8 सीटें जीती, जिसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को हार के लिये जिम्मेदार बताया, तो सिद्धू और उनकी पत्नी ने भी सीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया,
जिसके बाद सीएम पार्टी हाईकमान पर दबाव बना रहे हैं कि उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए, हालांकि पार्टी हाईकमान किसी तरह मामले को सुलझाने में लगे हुए हैं, लेकिन फिलहाल मामला सुलझता नहीं दिख रहा।